क्रूज को नहीं थी पर्यावरणीय मंजूरी: जिम्मेदारी तय करने के लिए मंत्री को जांच का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी हादसे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस क्रूज के डूबने से 13 लोगों की मौत हुई, उसका न तो बीमा कराया था और न ही संचालन के लिए पर्यावरणीय मंजूरी ली गई थी।
राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में एडी होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस, जबलपुर संभागायुक्त और पर्यटन विभाग के सचिव को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी 15 दिन में रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में क्रूज संचालन के लिए स्पष्ट एसओपी नहीं है। इसी कारण जांच के बिंदु तय किए जा रहे हैं। गोवा की क्रूज संचालन नीति का भी अध्ययन किया जाएगा।
क्रूज का एक इंजन भी काम नहीं कर रहा था: प्रारंभिक जांच में सामने आया है क्रूज का एक इंजन ठीक से काम नहीं कर रहा था या उसकी गति धीमी थी। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही असली कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि जांच में लापरवाही के संकेत मिले हैं, लेकिन जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होगी, यह अंतिम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
नोबल अस्पताल का लाइसेंस निलंबित: हादसे के घायलों से वसूली के मामले में जिला प्रशासन ने नोबल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल (जबलपुर) का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर के निर्देश पर नए मरीजों की भर्ती पर भी रोक लगा दी गई। अस्पताल ने घायल महिला से 4,700 रुपए वसूले थे। प्रशासन की सख्ती से प्रबंधन को पीड़ित सविता शर्मा के परिजनों को राशि वापस करना पड़ी। विभाग ने सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!