शहर में फीका पड़ता लाइव कॉन्सर्ट का क्रेज: तीन बड़े शो कैंसिल होने से आयोजकों को भारी नुकसान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लाइव कॉन्सर्ट का क्रेज अब धीरे-धीरे ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। बीते डेढ़ महीने में लगातार तीन बड़े म्यूजिक शो रद्द होने से जहां फैंस मायूस हैं, वहीं आयोजकों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसका असर शहर की लोकल इकॉनमी पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
लगातार तीन बड़े म्यूजिक शो रद्द
हाल ही में शंकर-एहसान-लॉय, सलीम-सुलेमान और हनी सिंह जैसे बड़े कलाकारों के शो कैंसिल हो चुके हैं। 15 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय का कॉन्सर्ट रद्द हुआ, इसके बाद 4 अप्रैल को सलीम-सुलेमान का कार्यक्रम टल गया और अब 25 अप्रैल को प्रस्तावित हनी सिंह का मेगा इवेंट भी रद्द कर दिया गया।
उम्मीद से बेहद कम टिकट बिकी
आयोजकों के मुताबिक, सबसे बड़ी वजह उम्मीद से बेहद कम टिकट बिक्री रही। हनी सिंह के शो के लिए 15 से 20 हजार दर्शकों का अनुमान लगाया गया था, लेकिन महज 6 से 7 हजार टिकट ही बिक सके।
वहीं, इस तरह के इवेंट में कलाकार की फीस से लेकर सेटअप तक कुल खर्च 8 से 10 करोड़ रुपए तक पहुंच जाता है, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है।
नगर निगम द्वारा कार्रवाई की घटनाएं सामने आ चुकी
इसके अलावा प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी आयोजकों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। अन्य शहरों की तुलना में इंदौर में परमिशन के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
साथ ही कुल कमाई पर 10 फीसदी टैक्स और करीब 1500 फ्री पास देने का दबाव आयोजकों की कमर तोड़ देता है। पहले भी टैक्स विवाद के चलते इवेंट के दौरान नगर निगम द्वारा कार्रवाई की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
इन पर भी पड़ा असर
लगातार रद्द हो रहे इन आयोजनों का असर सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है। बड़े कॉन्सर्ट के दौरान शहर के होटल, कैब सर्विस, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड कारोबारियों को अच्छी आमदनी होती है। साथ ही हजारों लोगों को अस्थायी रोजगार भी मिलता है।
इंदौर से दूरी बना सकती हैं इवेंट कंपनियां
आयोजकों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं बदले, तो बड़े कलाकार और इवेंट कंपनियां इंदौर से दूरी बना सकती हैं। ऐसे में प्रशासन को टैक्स और परमिशन प्रक्रिया को आसान बनाना होगा, तभी शहर में फिर से बड़े कॉन्सर्ट्स की रौनक लौट सकती है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!