खबर
Top News

देश का पहला जनभागीदारी आधारित सोलर प्लांट जलूद में शुरू: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 60 मेगावाट परियोजना का लोकार्पण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अप्रैल 2026, 2:32 pm
शेयर करें:
देश का पहला जनभागीदारी आधारित सोलर प्लांट जलूद में शुरू

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खरगोन जिले के जलूद में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 271 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 60 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया। यह न केवल प्रदेश बल्कि देश की एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि है क्योंकि इसे ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से आम जनता के निवेश और सहयोग से तैयार किया गया है।

इंदौर नगर निगम देश का पहला ऐसा नगरीय निकाय बन गया है, जिसने नवाचारी वित्तीय प्रबंधन के जरिए हरित ऊर्जा के इस विशाल संयंत्र को धरातल पर उतारा है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जलूद सोलर पावर प्लांट मध्यप्रदेश और देश के लिए एक मिसाल है।

सूर्य की किरणों को बिजली में बदलकर इंदौर नगर निगम अपने संसाधनों को समृद्ध करेगा। लगभग 60 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना में भारत सरकार का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। ग्रीन बॉन्ड स्कीम के माध्यम से देश की जनता को इस परियोजना में साझेदार बनाया गया है, जो अपनी तरह का देश का प्रथम प्रयोग है।

मुख्यमंत्री ने इस सफलता का श्रेय जनता व सरकार की नीतियों को दिया। उन्होंने याद दिलाया कि इस प्लांट की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में रखी थी, जिसका सपना अब साकार हो गया है।

सोलर प्लांट से वह बिजली का बोझ कम होगा: भार्गव- इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस उपलब्धि के तकनीकी और जनभागीदारी वाले पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जलूद से ही नर्मदा का जल 70 किलोमीटर दूर इंदौर तक पहुंचता है, जिसमें काफी बिजली खर्च होती थी।

अब 300 करोड़ की लागत के इस 60 मेगावाट के सोलर प्लांट से वह बिजली का बोझ कम होगा। भार्गव ने गौरव के साथ बताया कि इंदौर नगर निगम देश का पहला नगरीय निकाय है जिसने ग्रीन बॉन्ड से फंड जुटाया है और इस संयंत्र में देश के 28 राज्यों के नागरिकों का योगदान लगा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने सभी प्रशासनिक बाधाओं को दूर कर इस सपने को हकीकत में बदला है।

कार्यक्रम में महेश्वर विधायक राजकुमार मेव ने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। गरिमामय समारोह में राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी, मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया, सांसद शंकर लालवानी, विधायक ऊषा ठाकुर, महेंद्र हार्डिया, सचिन बिरला, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा, राजेंद्र राठौर, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाड़िया, मनीष शर्मा मामा, अश्विनी शुक्ल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

कार्बन उत्सर्जन कम होने से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस प्लांट से दोहरा लाभ होगा। इससे न केवल इंदौर नगर निगम के बिजली बिलों में भारी कमी आएगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन कम होने से पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सौर ऊर्जा से होने वाली बचत के कारण अगले 9 वर्षों में इस पूरी परियोजना की लागत वसूल हो जाएगी।

प्रदेश की ऊर्जा यात्रा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2002-03 तक राज्य की कुल उत्पादन क्षमता मात्र 5000 मेगावाट थी और बिजली की भारी किल्लत रहती थी, लेकिन आज प्रदेश बदल चुका है और बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर और नवाचारी बन गया है।

संबंधित समाचार

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

less than a minute ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

10 minutes ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

23 minutes ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

27 minutes ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

36 minutes ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

39 minutes ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

44 minutes ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 1 hour ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 1 hour ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 1 hour ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 1 hour ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 1 hour ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 1 hour ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 2 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 2 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 2 hours ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

about 2 hours ago
250 परिवारों के आशियाने दांव पर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

about 2 hours ago
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

about 2 hours ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!