स्टे अवधि खत्म होते ही फिर चलेगा निगम का बुलडोजर: प्रभावितों में भारी आक्रोश
KHULASA FIRST
संवाददाता

मथुरावाला सहित चार व्यावसायिक निर्माणों को कोर्ट से स्टे, 124 बाधक हिस्से ढहाए
आरएनटी मार्ग पर महेश मोदी का मकान, बसंत रावत और हरिनारायण एंड ब्रदर्स को मिली राहत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मधुमिलन चौराहा से छावनी तक प्रस्तावित मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे निर्माणों पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। मार्ग में आ रहे 124 मकानों के बाधक हिस्सों को जमींदोज कर दिया गया।
कार्रवाई की कमान खुद निगम कमिश्नर ने संभाली। काम शुरू होने के बाद उन्होंने दो बार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इस कार्रवाई के दौरान आरएनटी मार्ग पर स्थित चार प्रमुख व्यावसायिक निर्माणों को न्यायालय से स्टे मिलने के कारण फिलहाल छोड़ दिया गया है। इनमें महेश मोदी का मकान, बसंत रावत, हरिनारायण एंड ब्रदर्स और मथुरावाला की दुकानें शामिल हैं।
इन निर्माणों पर कोर्ट से स्थगन आदेश होने की वजह से निगम ने बाधक हिस्से हटाने की कार्रवाई नहीं की। निगम प्रशासन के मुताबिक, न्यायालय से स्टे की अवधि समाप्त होने के बाद इन व्यावसायिक दुकानों के बाधक हिस्सों को हटाने के लिए एक बार फिर मुहिम चलाई जाएगी।
7 पोकलेन और 10 जेसीबी मशीनों ने हटाई बाधा... चौड़ीकरण का रास्ता साफ करने के लिए निगम की टीम सुबह भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के लिए 7 पोकलेन और 10 जेसीबी मशीनों को लगाया गया था।
इसके अलावा निगम के 150 अधिकारी-कर्मचारी और जिला प्रशासन व पुलिस के 150 जवान तैनात रहे, जिससे कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़ सके।
15 डंपर से मलबे को निर्धारित स्थान पर भेजा... मलबे के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए निगम ने मौके पर ही 15 डंपर तैनात किए थे। जैसे-जैसे बाधक हिस्से तोड़े गए, मलबे को तुरंत हटाकर निर्धारित स्थान पर भेजा गया। निगम प्रशासन के मुताबिक, पूरी कार्रवाई इस तरह प्लान की गई थी, जिससे आम जनता और यातायात को कम से कम असुविधा हो।
कार्रवाई के दौरान 40 साल पुराना अतिक्रमण हटा, नीचे से निकली प्याऊ
मुहिम के दौरान आरएनटी मार्ग पर कई चौंकाने वाले दृश्य भी सामने आए। मनीष सोनगरा फ्रेश फ्रूट की दुकान के बाधक हिस्से को हटा रही थी, तो दुकान के पीछे से एक प्याऊ निकल आई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विगत 40 वर्षों से इसके आगे अतिक्रमण होने के कारण यह बंद हो गई थी और लोग इसके अस्तित्व को भूल चुके थे। बुलडोजर चलते ही जब आगे का अवैध ढांचा हटा, तो यह फिर सबके सामने आ गई।
निगम और प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद
कार्रवाई के दौरान निगम और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर कमिश्नर क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त आकाश सिंह, अपर आयुक्त प्रखर सिंह, अपर आयुक्त अभय राजनगवंकर, कार्यपालन यंत्री ओपी कुशवाह, कार्यपालन यंत्री नरेश जायसवाल, रिमूवल प्रभारी अंकेश बिरथरे और रिमूवल सुपरवाइजर बबलू कल्याणे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कोडियागंज से आरएनटी मार्ग बनने का सफर,300 साल पुराना इतिहास आया सामने
इस मार्ग के रहवासी प्रकाशचंद जायसवाल ने कार्रवाई के बीच क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर उनका लगभग 300 साल पुराना मकान है, जो सन 1735 का बना हुआ है।
इतिहास के पन्नों को पलटते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले इस रोड का नाम ‘कोडियागंज' हुआ करता था। इसके बाद इसका नाम बदलकर ‘ऊषागंज' किया गया और वर्तमान में इसे ‘रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग' (आरएनटी मार्ग) के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने बताया कि होलकर स्टेट के जमाने में यह रोड महज 30 फीट की हुआ करती थी। उस दौर में जब होलकर सरकार ने नाली निर्माण के लिए रहवासियों से 5 फीट जमीन मांगी थी, तब जनता ने स्वेच्छा से आगे आकर पूरा सहयोग किया था। इस क्षेत्र का विकास हमेशा से आपसी सामंजस्य से होता आया है।
रहवासियों और व्यापारियों का फूटा गुस्सा, उठाए गंभीर सवाल
निगम की इस अचानक और ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर प्रभावितों में भारी रोष और आक्रोश देखने को मिला। क्षेत्र के प्रभावित रहवासी प्रमोद बंसल ने निगम की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा कि निगम साल 2014 से लगातार सिर्फ नोटिस बांटता आ रहा है, लेकिन 2026 में आकर अचानक इस तरह से तोड़फोड़ करना पूरी तरह गलत है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि निगम की कार्रवाई का यह तरीका बहुत गलत है, यह बिल्कुल वैसी ही बात हो गई जैसे किसी बंदर के हाथ में उस्तरा दे दिया गया हो।
उन्होंने आरोप लगाया कि पोकलेन मशीनों के जरिए सिर्फ बाधक हिस्सा हटाने के बजाय भारी नुकसान करने की नीयत से बर्बरतापूर्वक तोड़फोड़ की जा रही है, जिससे मुख्य इमारतों को भी खतरा पैदा हो गया है।
चौड़ीकरण शहर के विकास के लिए जरूरी, सख्त पार्किंग नियम लागू करना चुनौती
इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बोथरा ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि वर्ष 2011 में जब मनीष सिंह कमिश्नर थे, तब भी यह मुहिम चली थी, लेकिन किन्हीं राजनीतिक कारणों से रुक गई थी। लगभग 14-15 साल बाद अब यह कार्रवाई दोबारा हुई है, जिसकी शहर को नितांत आवश्यकता थी।
मास्टर प्लान के अंतर्गत यहां 80 फीट की सड़क प्रस्तावित है और शहर के विकास की गति को देखते हुए सड़कों का चौड़ा होना बेहद जरूरी है। उन्होंने आगाह किया कि लोगों का नुकसान होने के बाद भी अगर क्षेत्र की व्यवस्था नहीं सुधरी, दुकानों के सामने बेतरतीब पार्किंग होती रही या दुकानदारों ने बाहर फिर से अतिक्रमण कर लिया, तो इस पूरी कार्रवाई पर पानी फिर जाएगा।
प्रशासन को पार्किंग के नियम इतनी कड़ाई से लागू करने चाहिए कि दुकानों के सामने कोई ठेला, रिक्शा या अवैध पार्किंग न बन सके। इंदौर जब स्वच्छता में नंबर वन है, तो हम चाहते हैं कि यह ट्रैफिक प्रबंधन में भी नंबर वन बने।
उन्होंने प्रभावितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। लेकिन जिन दुकानदारों की जगह बच गई है, जब यह पूरा क्षेत्र नए स्वरूप में सामने आएगा, तो इन दुकानों की कीमत और व्यापार कई गुना बढ़ जाएगा। ऐसा बदलाव शहर के दूसरे विकसित इलाकों में पहले भी देखा जा चुका है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!