खबर
Top News

जागी, उठी और सड़क पर आई कांग्रेस: असरदार रहा विरोध प्रदर्शन; चार घंटे चला कांग्रेस का चक्काजाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 मई 2026, 1:57 pm
शेयर करें:
जागी, उठी और सड़क पर आई कांग्रेस

चिलचिलाती धूप में 6 घंटे तक फंसे रहे वाहन चालक

डॉ. संतोष पाटीदार 93400-81331 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में अनियमितता समेत विभिन्न मुद्दों पर कल जिला कांग्रेस ने एबी रोड पर मेडिकेप्स चौराहा के नजदीक चार घंटे तक प्रभावी चक्काजाम किया।

इसमें बड़ी संख्या में किसान जुटे। इस दौरान चिलचिलाती धूप में लोग परेशान होते रहे। चक्काजाम में एक एंबुलेंस सहित बरात और यात्री बसें फंस गईं।

किसानों ने काफी देर बाद एंबुलेंस को रास्ता दिया। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर करीब चार घंटे तक सड़क जाम रखी। इससे यात्री, विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और ट्रक चालक तेज गर्मी में बेहाल होते रहे।

आंदोलन में विधायक विक्रांत भूरिया, बदनावर विधायक भैरोसिंह शेखावत, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी, इंदौर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और किसान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू ठाकुर समेत कई नेता शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी कुछ देर रुककर अपनी बात रखी। दोपहर ढाई बजे चक्काजाम खत्म हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।

चक्काजाम से मेडिकेप्स यूनिवर्सिटी की कक्षाएं प्रभावित हुईं और विद्यार्थी कॉलेज नहीं पहुंच सके। बरात की गाड़ी करीब एक घंटे तक अटकी रही। जयपुर से महू जा रही यात्री जयवंती सोनी तीन घंटे तक बस में फंसी रहीं।

वहीं पीथमपुर में नौकरी जॉइन करने जा रहे अर्जुन झा समय पर कंपनी नहीं पहुंच सके। धार के खलघाट और खरगोन-धार-बड़वानी सीमा क्षेत्र में भी प्रदर्शन हुआ।

हालांकि प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था, लेकिन किसान बिना डरे डटे रहे और चेतावनी दी कि समस्याएं हल नहीं हुईं तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस अब जाकर मजबूत और सशक्त विपक्ष की राह पर बढ़ते हुए सड़क से सिंहासन की ओर कदमताल करने की कोशिश कर रही है। उसकी यह कदमताल नेशनल हाई-वे पर करीब 360 मिनट चले चक्काजाम व सड़क सत्याग्रह के रूप में सामने आई।

गुटों में लड़ मरने वाली कांग्रेस लंबे समय बाद अब एकजुट होती नजर आ रही है। प्रदेश के युवा नेतृत्व में इस समय उत्साह और ऊर्जा का संचार किसी तरह हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप खेती-किसानी के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का 7 मई को सड़क सत्याग्रह सफल रहा।

कि सानों के मुद्दों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन कल चक्काजाम के साथ सत्याग्रह के रूप में हुआ। गेहूं के समर्थन मूल्य या 2700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से सरकार खरीदी नहीं करते हुए 2625 रुपए के भाव से खरीदी कर रही है।

इससे किसान नुकसान में हैं। सरकार को चाहिए कि भावांतर का प्रावधान गेहूं खरीदी में करे, लेकिन नहीं कर रही। कांग्रेस की मांग है कि गेहूं पर भावांतर लागू किया जाए। उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की तुलाई नहीं हो पा रही।

अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों को 2 से 4 दिन तक लाइन में लगना पड़ रहा है। स्लॉट की बुकिंग भी लंबी वेटिंग के बाद हो रही है। इस पर किसानों को डर रहा है कि उनका गेहूं सरकार लेगी या नहीं।

सरकार कभी भी स्लॉट बुकिंग बंद कर सकती है, इसलिए किसान भयभीत हैं और गेहूं को स्टॉक करके रखना बेहद चुनौतीपूर्ण है। किसान चाहते हैं कि अब उनका गेहूं सरकार जल्द खरीद ले, लेकिन इंतजाम नाकाफी हैं, जबकि मुख्यमंत्री दिन-रात इस प्रयास में लगे हैं कि किसानों को परेशान नहीं होना पड़े।

इसी सियासी उठापटक में कांग्रेस का प्रस्तावित सड़क सत्याग्रह अपने आप में सरकार के विरोध और किसानों के समर्थन में आंदोलन का एक बहुत ही बड़ा जनसमर्थन जताने वाला फैसला है।

इसीलिए कहा जा रहा है कि कांग्रेस वाकई खेती-किसानी से जुड़ी हुई केंद्र और राज्य की किसान विरोधी नीतियों को लेकर कितनी संजीदा है या फिर यह सब एक राजनीतिक औपचारिकता है?

किसानों के मुद्दे आंदोलन की असली वजह... प्रदेश के कई जिलों में इस बार गेहूं उपार्जन में लक्ष्य से कमी, भुगतान में देरी और प्राकृतिक आपदाओं के बाद मुआवजा न मिलने जैसी शिकायतें सामने आई हैं।

किसान संगठनों का आरोप है कि समर्थन मूल्य का लाभ सभी किसानों तक नहीं पहुंच रहा। फसल बीमा योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। जमीन अधिग्रहण और गाइड लाइन दरों में भारी असमानता है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों और आम जनता के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कांग्रेस इस आंदोलन को जमीनी लड़ाई में बदल पाएगी या फिर यह सिर्फ मीडिया हेडलाइन तक सीमित प्रदर्शन बनकर रह जाएगा?

बयानबाजी का यह पैंतरा दिखावा तो नहीं?...खुलासा फर्स्ट ने पहले ही यह सवाल उठाया था कि कांग्रेस अक्सर किसानों के मुद्दों पर आक्रामक बयान देती है, लेकिन बयानों के बाद खामोश हो जाती है। धरना प्रदर्शन करती भी है, तो कई बार आंदोलन लंबी रणनीति के अभाव में कमजोर पड़ जाते हैं।

इस बार चुनौती साफ है- क्या कांग्रेस अपने दावों पर डटी रहेगी? या विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक पलायन की स्थिति बनेगी?

आरोप- जमीनी हकीकत से दूर सरकार...राज्य सरकार का कहना है कि किसानों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं और उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि सरकार जमीनी हकीकत से दूर है और किसानों की आवाज अनसुनी कर रही है।

राजनीतिक मायने : 2026 का बड़ा संकेत...यह ‘सड़क सत्याग्रह’ सिर्फ किसानों का मुद्दा नहीं, बल्कि आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए राजनीतिक माहौल तैयार करने की कोशिश भी माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 4 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 4 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 4 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 5 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 5 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 5 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 5 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 6 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 6 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 6 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 6 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 6 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 6 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 6 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 6 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 7 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 7 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!