कलेक्टर ने आम श्रद्धालु बनकर परखी मंदिर की व्यवस्था: इतने समय में कर लिए दर्शन; भक्तों से किस बात की ली जानकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
रोशन कुमार सिंह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। 41 डिग्री से अधिक तापमान और भीषण गर्मी के बीच उन्होंने आम श्रद्धालु बनकर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रथम कौशिक भी मौजूद रहे।
गाड़ी और सुरक्षा छोड़ी
कलेक्टर ने बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के अपनी गाड़ी और सुरक्षा हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र में छोड़ी और सामान्य श्रद्धालुओं की तरह पैदल चलकर बड़ा गणेश मंदिर से महाकाल मंदिर तक का रास्ता तय किया।
जूता स्टैंड से शुरू किया निरीक्षण
निरीक्षण की शुरुआत जूता स्टैंड से हुई, जहां कलेक्टर खुद लाइन में लगकर जूते जमा कराने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा जांच केंद्र, चेकिंग पॉइंट, पेयजल व्यवस्था, छायादार मार्ग और विश्राम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने रास्ते में उपलब्ध पेयजल खुद पीकर उसकी गुणवत्ता जांची और श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।
श्रद्धालुओं से पूछा- कितना समय लगा?
कलेक्टर ने दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से सीधे बात की और पूछा कि उन्हें दर्शन में कितना समय लगा, पानी और छाया की व्यवस्था कैसी है तथा स्टाफ का व्यवहार कैसा रहा। अधिकांश श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें करीब 20 मिनट में सहज दर्शन हो गए। श्रद्धालुओं ने गर्मी के बावजूद छाया, मैट और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं की सराहना की।
महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, तुरंत मिली मदद
निरीक्षण के दौरान एक महिला श्रद्धालु गर्मी और थकान के कारण असहज हो गईं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई और सहायता पहुंचाई।
बच्चे के सुझाव पर ठंडे पानी की व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान एक बच्चे ने कलेक्टर को सुझाव दिया कि गर्मी को देखते हुए अधिक ठंडे पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। कलेक्टर ने इस सुझाव को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!