कलेक्टर की सराहनीय पहल: छात्र को एक घंटे में मिली साइकिल; जनसुनवाई में रखी थी अपनी समस्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिजलपुर के शासकीय स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की परेशानी जनसुनवाई में सुनते ही प्रशासन ने तुरंत उसकी मदद की। मजदूर परिवार से आने वाले छात्र को रोजाना करीब 12 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता था।
कलेक्टर के सामने रखी अपनी समस्या
छात्र ने जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा के सामने अपनी समस्या रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल निर्देश दिए कि छात्र को एक घंटे के भीतर साइकिल उपलब्ध कराई जाए।
छात्र को एक घंटे में मिली साइकिल
निर्देश मिलते ही रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से एक घंटे के भीतर नई साइकिल मंगवाई गई और छात्र को सौंप दी गई।
मदद से उत्साहित हुआ छात्र
साइकिल मिलने के बाद छात्र यश ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उसे स्कूल जाने में दिक्कत नहीं होगी। उसने बताया कि कलेक्टर की इस मदद से उसे पढ़ाई के लिए नई प्रेरणा मिली है।
आईएएस बनने का लक्ष्य
छात्र ने कहा कि वह आगे चलकर कलेक्टर की तरह आईएएस अधिकारी बनना चाहता है और अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करना चाहता है।
त्वरित कार्रवाई बनी मिसाल
प्रशासन की इस त्वरित पहल को जनसुनवाई की प्रभावी व्यवस्था का उदाहरण माना जा रहा है, जहां समस्या सुनते ही तत्काल समाधान किया गया।
संबंधित समाचार

दुष्कर्मी भी निकला छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मुलजिम शाहरुख कुरैशी:खुलासा फर्स्ट की खबर पढ़कर दलित पीड़िता आई सामने

वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज:विरोध में हजारों आदिवासी सड़क पर उतरे; सीएम से मुलाकात की मांग

विश्वविद्यालय में शुरू होगा गर्भ संस्कार का पीजी डिप्लोमा कोर्स:पहले बैच में इतनी सीटें; पढ़ाई के साथ अस्पतालों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

IDA में फ्लैटों के फॉर्म पर बवाल:मारपीट की नौबत; वेबसाइट बंद, भीड़ से भागते दिखे अधिकारी, नौकरी छोड़कर लाइन में लगने को मजबूर आवेदक

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई:74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!