खबर
Top News

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा: महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 2:49 pm
शेयर करें:
राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र राजवाड़ा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा की इमारत में मंगलवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब खतरनाक छज्जे को हटाने के लिए खड़ा किया गया सपोर्ट स्ट्रक्चर अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा।

इस घटना में बैंक का मुख्य साइनबोर्ड टूट गया, वहीं ढांचा सीधे पास स्थित महालक्ष्मी मंदिर परिसर में जा गिरा, जिससे मंदिर की संपत्ति को क्षति पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

पूरी बिल्डिंग को घोषित कर दिया था बेहद खतरनाक... हाल ही में शहर में निकले डोल ग्यारस और अनंत चौदस के धार्मिक जुलूसों के दौरान तेज आवाज में बजाए गए डीजे साउंड के कंपन से बैंक इमारत की तीसरी मंजिल के बाहर का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया था।

घटना के बाद नगर निगम की टीम ने मौके का मुआयना कर पूरी बिल्डिंग को जनसुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक घोषित कर दिया था और बैंक प्रबंधन को विधिवत नोटिस जारी कर सुरक्षित तरीके से खतरनाक हिस्से को हटाने के कड़े निर्देश दिए थे।

निगम से नोटिस मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने इमारत के रखरखाव और जीर्णोद्धार के लिए नियुक्त ठेकेदार एजेंसी के माध्यम से छज्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। मंगलवार सुबह से ही महालक्ष्मी मंदिर के पीछे वाले हिस्से से खतरनाक छज्जे को नियोजित तरीके से हटाने का काम चल रहा था।

दिनभर सुरक्षा घेरा बनाकर काम किया गया, लेकिन देर शाम को छज्जा ढहाने के लिए तैयार किया गया मुख्य स्ट्रक्चर भार न सह पाने के कारण खुद ही धराशायी हो गया।

अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया... ढांचा गिरते ही मौके पर तेज आवाज हुई और राजवाड़ा पर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह स्ट्रक्चर गिरा, वहां कोई नागरिक या मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा। सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी की और आम जनता को घटनास्थल से दूर किया।

इधर, नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया व कतिपय माध्यमों पर छज्जा स्वतः या दुर्घटना में गिरने की खबर भ्रामक है। छज्जा अपने आप नहीं गिरा, बल्कि निगम के नोटिस के अनुपालन में बैंक प्रबंधन द्वारा इसे नियोजित तरीके से हटाया जा रहा था। देर रात तक मौके से मलबा व गिरा हुआ ढांचा हटाने का काम जारी रहा और बैंक प्रबंधन को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

12 minutes ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

13 minutes ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

19 minutes ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

20 minutes ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

24 minutes ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

28 minutes ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

29 minutes ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

43 minutes ago
शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
Top News

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

about 1 hour ago
फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

about 1 hour ago
कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

about 1 hour ago
मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

about 1 hour ago
फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब
Top News

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल
Top News

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

about 1 hour ago
1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी
Top News

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

about 1 hour ago
पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

about 1 hour ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

about 1 hour ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

about 2 hours ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

about 2 hours ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!