शहर के ट्रैफिक पर ड्रोन से रखी जा रही है नजर: पीक आवर्स में सख्ती; उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस लगातार नए प्रयोग कर रही है। इसी कड़ी में ड्रोन सर्विलांस के जरिए शहर के व्यस्त मार्गों और चौराहों पर सघन निगरानी की जा रही है।
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अब ड्रोन तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। पीक आवर्स में शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर ड्रोन से निगरानी कर नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक डीसीपी (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में चार अलग-अलग टीमों ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में ड्रोन से ट्रैफिक मॉनिटरिंग की। इसमें राजवाड़ा, जवाहर मार्ग, एमजी रोड, आरएनटी मार्ग, पलासिया, विजयनगर और स्टार चौराहा जैसे व्यस्त इलाकों को कवर किया गया।
ड्रोन में लगे पीए सिस्टम के जरिए मौके पर ही एनाउंसमेंट कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जहां भी जाम या अव्यवस्था देखी गई, वहां से तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना भेजी गई और नजदीकी ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली।
ड्रोन से मिली जानकारी के आधार पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर तत्काल कार्रवाई भी की गई। पिक आवर्स में इस व्यवस्था का खास असर देखने को मिला, जिससे कई स्थानों पर यातायात सुचारू बना रहा।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक आने वाले समय में ड्रोन सर्विलांस का दायरा और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए चारों जोन में अलग-अलग ड्रोन टीमें गठित की जा रही हैं, ताकि शहर के हर प्रमुख मार्ग और चौराहे पर नजर रखी जा सके।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!