प्रदेश भाजपा में शहर का बढ़ता प्रभाव: इस नेता के खेमे के नेताओं को अहम जिम्मेदारी; अब भी राजधानी में हो रहे फैसलों पर निगाहें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश भाजपा के संगठनात्मक फेरबदल में इंदौर का दबदबा लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा तीन प्रकोष्ठों के संयोजकों की घोषणा में इंदौर को दो महत्वपूर्ण पद मिलना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। इन नियुक्तियों के जरिए प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे की संगठन में पकड़ भी एक बार फिर साफ दिखाई दी है। अभी इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का फैसला होना है।
धीरज और महेश को जिम्मेदारी
घोषित सूची के अनुसार, इंदौर के धीरज खंडेलवाल को व्यापारी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है, जबकि महेश पालीवाल को शिक्षक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि दोनों ही नेता रणदिवे के करीबी माने जाते हैं, जिससे इन नियुक्तियों को उनके प्रभाव का परिणाम माना जा रहा है।
संगठन और सत्ता स्तर पर नियुक्तियां
प्रदेश में इन दिनों संगठन और सत्ता स्तर पर नियुक्तियों का दौर जारी है। ऐसे में मालवा-निमाड़ क्षेत्र, खासकर इंदौर के नेताओं की निगाहें भोपाल में हो रहे फैसलों पर टिकी हुई हैं। इस ताजा सूची में इंदौर को मिली प्रमुख भूमिका ने यह संकेत दिया है कि संगठन में शहर का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।
यह है कारण
धीरज खंडेलवाल का व्यापारी वर्ग में मजबूत आधार माना जाता है। वे पहले व्यापारी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक रह चुके हैं और शहर में बड़े आयोजनों के लिए पहचान रखते हैं। हाल ही में उन्होंने हजारों व्यापारियों को एक मंच पर लाकर अपनी संगठन क्षमता का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा वे खंडेलवाल समाज के नगर अध्यक्ष होने के साथ ही सियागंज किराना बाजार के भी प्रमुख पद पर हैं।
वहीं महेश पालीवाल ने छात्र राजनीति से लेकर विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहने के बाद उन्होंने हिन्दू जागरण मंच में भी काम किया और भाजपा संगठन में लगातार सक्रिय रहे। पिछले एक दशक से वे निजी स्कूल संचालन के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भी जुड़े हुए हैं।
इन्होंने की थी अनुशंसा
दिलचस्प पहलू यह भी है कि इन दोनों नामों की अनुशंसा नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई थी, जिसे मंजूरी मिलना स्थानीय नेतृत्व की सक्रियता को भी दर्शाता है।
इंदौर को मिल चुके हैं तीन प्रकोष्ठ
व्यापारी और शिक्षक प्रकोष्ठ से पहले इंदौर को खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी भी मिल चुकी है, जहां मानसिंह यादव को संयोजक बनाया गया है। वे कुश्ती के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और शहर में कई बड़े दंगल आयोजित करा चुके हैं।
इसके अलावा भगवान परमार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कमान सौंपी गई है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा भले ही देवास से हैं, लेकिन उनका जुड़ाव भी इंदौर से माना जाता है। इन नियुक्तियों ने साफ कर दिया है कि भाजपा संगठन में इंदौर का राजनीतिक प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह और मजबूत हो सकता है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!