पानी बचाने और नशे को हराने फिट रहने के लिए दौड़ा शहर: हजारों लोगों ने लिया भाग; मंत्री, विधायक और पुलिस कमिश्नर ने भी लगाई दौड़, मुख्यमंत्री ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में देशभर में परचम लहराने वाले इंदौर ने अब जल संरक्षण और नशामुक्ति के अभियान में कदम बढ़ाए हैं। रविवार सुबह दशहरा मैदान में ‘वन इंदौर-रन इंदौर’ मैराथन में 20 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह दिखाया
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में यूनाइटेड इंदौर के बैनर तले लगातार दूसरे वर्ष आयोजित मैराथन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह दिखाया। दौड़ से पहले योग, जैमिंग और जुम्बा की गतिविधियां भी हुईं।
मुख्यमंत्री बोले- नशे को ना, फिटनेस को हां
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियान का उल्लेख करते हुए इंदौर की फिटनेस को जल संरक्षण से जोड़ने की पहल की सराहना की।
उन्होंने कहा कि जल संकट की किसी भी परिस्थिति में सरकार जनता के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
स्वच्छता के बाद जल संरक्षण में नंबर वन बनने का संकल्प
कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि वन इंदौर का संकल्प पूरी सरकार का संकल्प है। पानी की एक-एक बूंद बचाना जरूरी है।
वहीं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जनभागीदारी के दम पर इंदौर ने स्वच्छता में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अब जल संरक्षण और नशामुक्ति के क्षेत्र में भी शहर को अग्रणी बनाने का लक्ष्य है।
दूसरे राज्यों से भी पहुंचे धावक
मैराथन में 10 किलोमीटर की दौड़ में करीब 3 हजार, 5 किलोमीटर में 8700 और 3 किलोमीटर की फैमिली रन में 5500 प्रतिभागी शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोग बिना रजिस्ट्रेशन भी पहुंचे।
दिल्ली, मुंबई, राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से धावकों ने भागीदारी की। 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम विजेता को 15 हजार और द्वितीय विजेता को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। अन्य श्रेणियों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
पुराने कपड़ों से बने बैग, नाश्ते में इंदौरी पोहा
आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा गया। पंजीकृत प्रतिभागियों को पुराने कपड़ों से तैयार बैग में दौड़ से संबंधित सामग्री दी गई। मैराथन के समापन पर प्रतिभागियों ने इंदौरी पोहे का लुत्फ उठाया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, प्रदीप भंडारी, दीपक जैन टीनू, एमआईसी सदस्य, पार्षद, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!