खबर
Top News

शहर बन गया मानवता की मिसाल: 10 दिनों में इतने देहदान, नेत्र और त्वचा दान; कई लोगों को मिला नया जीवन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मई 2026, 5:14 pm
शेयर करें:
शहर बन गया मानवता की मिसाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लगातार मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता की नई मिसाल पेश कर रहा है। मां अहिल्या की नगरी में पिछले 10 दिनों के भीतर नौ लोगों के देहदान किए गए, जिसने पूरे प्रदेश में मानवता और परोपकार का प्रेरणादायी संदेश दिया है। देहदान से पहले इन सभी मामलों में नेत्रदान और त्वचा दान भी किया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों को नई रोशनी और जीवन मिल सके।

11 मई से 20 मई के बीच जिन लोगों के देहदान हुए उनमें रमेश बिल्लोरे, जीवनसिंह गिल, शंकरलाल यादव, महेंद्र केकरे, हेमलता नाहर, रामचंद्र जैसवानी, शैला चौरड़िया, शिशुपाल जुनेजा और हेमंत चौहान शामिल हैं। इन सभी परिवारों ने अपने दिवंगत परिजनों की देह चिकित्सा शिक्षा और शोध कार्यों के लिए समर्पित की।

पहले नेत्र और त्वचा दान, फिर देहदान
सभी मामलों में देहदान से पहले विशेष रूप से आंखों और त्वचा का दान किया गया। इससे जरूरतमंद मरीजों को दृष्टि और उपचार में सहायता मिलेगी। इसके बाद मेडिकल कॉलेजों को देह सौंपे गए, जहां मेडिकल विद्यार्थी मानव शरीर की संरचना का अध्ययन कर सकेंगे।

विशेषज्ञों का कहना है कि देहदान चिकित्सा विज्ञान के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे मेडिकल छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलता है और नई चिकित्सा तकनीकों के शोध में मदद मिलती है।

पुलिस ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’
डॉ मोहन यादव सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी देहदान करने वाले दिवंगतों को शासकीय सम्मान के रूप में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। हालांकि शैला चौरड़िया के परिवार ने सादगी बनाए रखने की भावना से यह सम्मान लेने से विनम्रतापूर्वक मना कर दिया।

राज्य सरकार ने 1 जुलाई 2025 से देहदान और अंगदान करने वालों को अंतिम विदाई में गार्ड ऑफ ऑनर देने की व्यवस्था लागू की थी। इसके बाद प्रदेश में देहदान के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

कई संस्थाओं ने निभाई अहम भूमिका
इन देहदान प्रक्रियाओं में कई चिकित्सा संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें एमजीएम मेडिकल कॉलेज, श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ आयुर्वेद, सत्य साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, एमके इंटरनेशनल आई बैंक, शंकरा आई बैंक, एमवाय आई बैंक और चोइथराम स्किन बैंक शामिल हैं। इन संस्थाओं ने नेत्रदान, त्वचा दान और देहदान की पूरी प्रक्रिया को तकनीकी और चिकित्सकीय सहयोग प्रदान किया।

10 वर्षों में 350 से ज्यादा देहदान
शहर में बढ़ती जागरूकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक दशक में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में 350 से अधिक परिवार अपने परिजनों का देहदान या अंगदान कर चुके हैं।

इस पुनीत कार्य में मुस्कान ग्रुप सहित कई सामाजिक संगठन लगातार जनजागरण, परामर्श और सेवा कार्य कर रहे हैं। इनके प्रयासों से समाज में देहदान और अंगदान को लेकर सकारात्मक सोच विकसित हुई है।

मानवता और सेवा का प्रेरक संदेश
विशेषज्ञों का कहना है कि देहदान केवल चिकित्सा विज्ञान को मजबूत करने का माध्यम नहीं, बल्कि यह समाज की संवेदनशीलता, सेवा भावना और मानव कल्याण के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण भी है। इंदौर में लगातार बढ़ रहे देहदान यह संदेश दे रहे हैं कि मृत्यु के बाद भी इंसान कई लोगों के जीवन में उम्मीद, ज्ञान और नई रोशनी का कारण बन सकता है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 4 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 4 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 4 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 4 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 5 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 5 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 5 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 6 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 6 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 6 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 6 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 6 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 6 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 6 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 6 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 7 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 7 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!