मुख्यमंत्री बोले-मिसाल है इन दो नेताओं की जोड़ी: अनूठे कार्यक्रम में की खूब तारीफ; इस मंत्री की भूमिका को भी मुक्त कंठ से सराहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता के बाद अब इंदौर को हरियाली के मामले में नई पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर रविवार को बड़े अभियान की शुरुआत हुई। बुढ़ानिया स्थित बीएसएफ रेंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पौधरोपण कर 21 लाख पौधे लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़े इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, तुलसीराम सिलावट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इंदौर अब बनेगा क्लीन के साथ ग्रीन सिटी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देश में अलग पहचान बनाई है। अब शहर को हरियाली के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण बचाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। पौधरोपण तभी सफल होगा जब लगाए गए पौधों की देखभाल भी उसी जिम्मेदारी से की जाए।
कैलाश और प्रह्लाद की जोड़ी का किया जिक्र
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल के बीच तालमेल की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों नेताओं की जोड़ी राम-लक्ष्मण जैसी है। उन्होंने कहा कि विकास और जनसेवा के कार्यों में टीम भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है। मुख्यमंत्री ने तुलसीराम सिलावट की भूमिका का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वे भी लगातार साथ खड़े हैं।
48 एकड़ पहाड़ी पर तैयार होगा नया हरित क्षेत्र
बुढ़ानिया की करीब 48 एकड़ पहाड़ी पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। अभियान के तहत यहां हजारों पौधे लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ेगा। नगर निगम और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से चल रहे इस अभियान में नागरिकों को भी जोड़ने की योजना है।
कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर पर किया हल्का तंज
कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को लेकर हल्के अंदाज में कहा कि आजकल महापौर उनकी बैठकों में नहीं आ रहे हैं क्योंकि वे काफी व्यस्त रहते हैं।
वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चल रहे हैं। पिछले चरण में 12.40 लाख पौधे लगाए गए थे और इस बार लक्ष्य बढ़ाकर 21 लाख किया गया है।
पौधरोपण के साथ जल संरक्षण पर भी जोर
कार्यक्रम में वर्षा जल संचयन को लेकर भी जोर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि पौधरोपण के साथ जल संरक्षण जरूरी है, ताकि पर्यावरण संतुलन लंबे समय तक बना रहे। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के जरिए सरकार लोगों को पर्यावरण से भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इंदौर में शुरू हुआ यह अभियान अब शहर के हरित भविष्य की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!