मुख्यमंत्री ने बुरहानपुर के उद्योगपतियों से किया संवाद: तैयार है उद्योग का कैनवास; अब रंग भरने का समय, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है प्रदेश में उद्योगों के लिए नई भूमि और उसका कैनवास तैयार हो चुका है, अब उद्योगपतियों के साथ योजनाओं और नीतियों के सहारे रंग भरने का काम कर रहे है।
इसमें नवउद्यमिता के लिए पर्याप्त नए अवसर सृजित किये जा रहे हैं। दक्षिण के द्वार नाम से प्रसिद्ध बुरहानपुर, प्रदेश के विकास का भी द्वार है।
बुरहानपुर में उद्यम व परिश्रम के संस्कार हैं, जिले के लोगों के हुनर बहुमुखी हैं। कृषि से उद्योगों तक सभी क्षेत्रों में बुरहानपुर में गतिशीलता है। बुरहानपुर के विकास को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
सरकार बुरहानपुर की क्षमता और योग्यता को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए स्थानीय उद्योग जगत के साथ परस्पर विश्वास, सहयोग और साझेदारी के साथआगे बढ़ेगी। वे यहां बुधवार को उद्योगपतियों से संवाद कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा बुरहानपुर के सुखपुरी को इंडस्ट्रियल बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा, साथ ही औद्योगिक क्षेत्र रेहटा में नवीन मार्ग भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित उद्यमी संवाद में शामिल हुए।
उद्यमियों के उत्पादों का अवलोकन तथा उनसे संवाद किया। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट तथा बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस विशेष रूप से उपस्थित थीं।
निमाड़ उद्यमिता में बनाएगा विशेष पहचान- मुख्यमंत्री ने एमएसएमई उद्यमिता के क्षेत्र में बुरहानपुर की उपलब्धि वर्ष 2022-23 में 436.11 करोड़ रूपए रही, जो लगभग 2 वर्ष बाद वर्तमान में 802 करोड़ रूपए है।
यह गति उद्यमियों की क्षमता की परिचायक है। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। उद्यमिता गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार तत्परता और पारदर्शिता के साथ गतिविधियां संचालित कर रही है। उद्यमी सम्मेलन में सहभागिता कर रहे उद्यमियों के विश्वास से यह स्पष्ट होता है कि निमाड़, उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाएगा।
पर्यटन, उद्योग और संस्कृति का अद्भुत समावेश
जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा बुरहानपुर में पर्यटन, उद्योग और संस्कृति का अद्भुत समावेश है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में क्षेत्रीय इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में प्राप्त प्रस्तावों को धरातल पर उतारा गया है।
कृषि वर्ष में कृषिगत विकास का भी दौर प्रारम्भ हो गया है। पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस एवं नेपानगर विधायक मंजू दादू ने भी संबोधित किया। एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े उपस्थित थे। कलेक्टर हर्ष सिंह ने बुरहानपुर के उद्योग, निवेश और रोजगार संबंधी जानकारी दी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!