खबर
टॉप न्यूज

ललकार का बदला हत्या से लिया: युवती ने प्रेमी व साथियों के साथ मिलकर सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर कर दी हत्या

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

23 दिसंबर 2025, 3:03 pm
शेयर करें:
ललकार का बदला हत्या से लिया

खाटू श्याम भागने की फिराक में थे आरोपी, द्वारकापुरी पुलिस की तत्परता से बड़नगर पुलिस ने धरदबोचा

करीब 1 बजे हुई हत्या का 3.30 बजे कर दिया पुलिस ने खुलासा

दोस्त के एक दिन पुराने विवाद ने ली जान, अंतड़ियां बाहर आने तक आरोपी करते रहे वार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात रंजिश और नशे में दी गई ललकार ने एक युवक की जान ले ली। युवती अपने प्रेमी व दो साथियों के साथ पहुंची और दो युवकों पर हमला कर दिया। आरोपी उनमें से एक युवक पर उसकी अंतड़ियां बाहर निकलने तक चाकू से वार करते रहे।

अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर की ओर भागने की फिराक में थे, लेकिन द्वारकापुरी पुलिस की सतर्कता से उज्जैन-बड़नगर रोड पर उन्हें धरदबोचा गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक यश (25) पिता प्रदीप भान निवासी द्वारकापुरी मेन रोड अपने दोस्त विक्रम के साथ देर रात पार्टी कर लौट रहा था। दोनों द्वारकापुरी 60 फीट रोड के मोड़ पर सिगरेट पीने रुके थे। उसी दौरान युवती चारु परदेसी, उसका प्रेमी रोहित चौहान और दो अन्य साथी दो बाइक से आए और मारपीट शुरू कर दी।

यश ने विरोध किया तो उस पर चाकू से ताबड़तोड़ इतनी बेरहमी से वार किए कि उसकी अंतड़ियां बाहर आ गईं। इसके बाद सभी आरोपी भाग निकले। वहीं सड़क पर खून से लथपथ पड़े यश को विक्रम तत्काल आदित्य हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां पुलिस केस बताकर अस्पताल प्रबंधन ने उसे भर्ती नहीं किया।

इसके बाद उसे एमवाय अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विक्रम का आरोप है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो संभवत: यश की जान बच सकती थी।

सीमा विवाद में उलझी पुलिस, फिर तेज हुई कार्रवाई
इधर, घटना की सूचना मिलते ही द्वारकापुरी थाने के टीआई मनीष मिश्र टीम के साथ एमवाय अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम कक्ष में रखवाकर मृतक के दोस्त विक्रम को लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी शिवेंदु जोशी भी देर रात खुद पुलिस वाहन चलाकर मौके पर पहुंचे और टीआई मिश्र से जानकारी लेकर टीम को जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की बात कही।

इस दौरान घटनास्थल अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का पाया जाने पर टीआई अजय नायर से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया। क्षेत्राधिकार स्पष्ट होने के बाद अन्नपूर्णा पुलिस ने विवेचना संभाली, जबकि द्वारकापुरी पुलिस ने तकनीकी सहायता जारी रखी और आरोपियों की पहचान कर उनका नंबर ट्रेस कर उन्हें धरदबोचा।

प्रेमी का नंबर ट्रेस, बड़नगर रोड पर पकड़े गए आरोपी
घटनास्थल स्पष्ट न होने के बावजूद द्वारकापुरी पुलिस के खुफिया जवानों ने तेजी से आरोपियों की पहचान शुरू की। विक्रम ने चारु परदेसी का नाम बताया, जिसके आधार पर रोहित चौहान तक पुलिस पहुंची। रोहित का मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो लोकेशन उज्जैन-बड़नगर रोड के बीच मिली। इस पर तुरंत बड़नगर पुलिस को अलर्ट किया गया।

चेकिंग के दौरान एक वाहन रोका गया, जिसमें तीन युवक और एक युवती सवार थे। पूछताछ में उन्होंने खाटू श्याम मंदिर जाने की बात कही। बड़नगर पुलिस ने उनके फोटो टीआई मिश्र को भेजे। मिश्र द्वारा उक्त फोटो दिखाए जाने पर मृतक के दोस्त विक्रम ने आरोपियों की पुष्टि की, जिसके बाद तत्काल चारों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद अन्नपूर्णा थाने की टीम आरोपियों को लेने बड़नगर रवाना हुई।

एक दिन पहले नशे में ललकारा था
जांच में खुलासा हुआ कि घटना से एक दिन पहले विक्रम का चारु परदेसी से द्वारकापुरी क्षेत्र में खड़े रहने को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त रोहित चौहान और उसके साथी भी आ गए थे और दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद मामला शांत हो गया था। शुक्रवार रात पार्टी के बाद नशे की हालत में विक्रम ने चारु को कॉल कर गाली दी और मौके पर आने के लिए ललकारा।

इस पर चारु अपने प्रेमी रोहित, प्रियांशु ठाकुर और ईश्वर ठाकुर के साथ मौके पर पहुंची, जहां विवाद जानलेवा हमले में बदल गया। पुलिस ने घटनास्थल से युवती की सैंडिल जब्त की। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

3 minutes ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

8 minutes ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

16 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

20 minutes ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

23 minutes ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

24 minutes ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

30 minutes ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

39 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 1 hour ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 1 hour ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 1 hour ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 1 hour ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 1 hour ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 1 hour ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 1 hour ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 1 hour ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!