स्मार्ट सिटी के नाम पर 'सीमेंट का खेल'!: पार्षद ने पीएम से की करोड़ों के भ्रष्टाचार की जांच की मांग; पार्क में घटिया निर्माण के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हुए विकास कार्यों पर अब भाजपा के ही एक पार्षद ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वार्ड-32 के भाजपा पार्षद राजेंद्र राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री तथा प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री को पत्र भेजकर नेहरू पार्क और सड़क निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार एवं घटिया निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
धरातल पर विकास की बजाय अव्यवस्था
पार्षद राठौर का आरोप है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन धरातल पर विकास की बजाय अव्यवस्था और बदहाल निर्माण दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि नेहरू पार्क का प्राकृतिक स्वरूप नष्ट कर बड़े पैमाने पर सीमेंट-कंक्रीट का उपयोग किया गया, जिससे पार्क की हरियाली खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है।
फाउंटेन बंद, पाइपलाइन जाम, निर्माण समय से पहले जर्जर
शिकायत पत्र में कहा गया है कि पार्क में लगाए गए फाउंटेन शुरू होने से पहले ही खराब हो गए। पानी की पाइपलाइन जाम है और कई निर्माण कार्य उपयोग में आने से पहले ही क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। राठौर का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब रही।
बच्चों की सुरक्षा पर भी उठाए सवाल
पार्षद ने पत्र में उल्लेख किया है कि बच्चों के मनोरंजन के लिए विकसित की गई सुविधाएं अधूरी और असुरक्षित हैं। विशेष रूप से बच्चों की ट्रेन के ट्रैक पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
एक करोड़ की बिजली व्यवस्था भी सवालों के घेरे में
शिकायत के मुताबिक पार्क की बिजली व्यवस्था पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन उसकी हालत भी संतोषजनक नहीं है। वहीं पार्क में बनाए गए दो शौचालय पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उपयोग में नहीं आ पा रहे हैं।
'कागजों में विकास, जमीन पर बदहाली'
राठौर ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने जनता के करोड़ों रुपये खर्च कर केवल कागजों में विकास दिखाया, जबकि जमीनी स्थिति पूरी तरह अलग है।
उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!