खबर
Top News

जनसरोकारों की अर्थी पर सियासत का 'खूनी' नाच: 'सपनों का शहर' और 'स्वच्छता का सिरमौर' के चेहरे पर लगे हैं ये पत्थर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 फ़रवरी 2026, 12:52 pm
शेयर करें:
जनसरोकारों की अर्थी पर सियासत का 'खूनी' नाच

खुलासा फर्स्ट, हेमंत उपाध्याय।
क्या इस शहर की तासीर ऐसी ही थी, है और रहेगी। या यह बदलते दौर का इंदौर है। जहां राजनीति की रोटियां सेकने और अपने आकाओं की नजरों में चढ़ने, उन्हें खुश करने के लिए कोई भी कदम उठाने से, एक-दूसरे पर पथराव कर खून बहाने से भी कार्यकर्ता बाज नहीं आते। शनिवार को यही सब तो हुआ जब भारतीय जनता युवा मोर्चा यानी भाजयुमो कार्यकर्ताओं की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़ंत और पत्थरबाजी हुई। केवल पत्थर ही नहीं बोतलें, टमाटर और संतरे भी इस दौरान एक-दूसरे पर फेंके गए और शहर का व्यस्त हिस्सा इस अराजकता का गवाह बना रहा, पुलिस अपने तईं प्रयास करती रही और कई बार लाचार भी रही।

घृणित राजनीति का बदनुमा दाग
यह उस प्रदर्शन का हिस्सा था जब दिल्ली में ‘एआई समिट’ में युवा कांग्रेस के अश्लील बताए जा रहे प्रदर्शन के विरोध में प्रदेश में भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालयों का घेराव करने का आह्वान और घोषणा की थी। एक सामान्य प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया और शहर के चेहरे पर घृणित राजनीति का बदनुमा दाग लगा गया। जाहिर है जब भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन की ओर बढ़ रहे थे तो वहां कांग्रेस कार्यकर्ता भी पूरी तैयारी से मुस्तैद थे। मीडियाकर्मियों, पुलिसकर्मी-कार्यकर्ताओं का खून बहना, घायल होना फिर शिकायत, एफआईआर भी हुई, दोषारोपण का दौर भी चला और अभी चलेगा, लेकिन यह वाकया कई सवाल अनुत्तरित भी छोड़ गया।

शहर की उम्मीदों पर लगे पत्थर
सोचिये मालवा का यह जिंदादिल शहर जहां कभी मेल-मिलाप के किस्से हवा में तैरे करते थे, राजनीतिक रूप से मतभेद के बाद भी सहृदयता, सहयोग और आत्मीयता की मिसालें दी जाती थीं अब किस मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है। गांधी भवन के पास पथराव ने केवल इस शहर की साख को ही लहूलुहान नहीं किया, ये पत्थर उस शहर की उन उम्मीदों पर भी जाकर लगे हैं, जो भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड में तीन दर्जन से अधिक मौतों से अभी भी नहीं उबरा है, जहां विकास की राह देखते कई प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं, जहां लोगों को रोजाना बदहाल यातायात से रूबरू होना पड़कर व्यवस्था को कोसना पड़ता है और जहां आम आदमी को अपने हक के लिए धक्के खाने पर मजबूर होना पड़ता है।

ऐसी ऊर्जा कहीं और दिखाई होती
कल की घटना पर शहर के सम्मानित लोगों को कुरेदा गया तो उनका स्पष्ट कहना था कि जिस ऊर्जा के साथ  दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे का सिर फोड़ने के लिए आमादा थे, काश! वही ऊर्जा शहर के बदहाल यातायात और बिगड़े हालातों को सुधारने के लिए दिखाई होती। जब गंदा और जहरीला पानी भागीरथपुरा में मौत का तांडव मचा रहा था,  तब आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी लग रही थी, दोषारोपण किए जा रहे थे, यह क्रम आज भी जारी है। इन सबके बीच मौतों के स्वास्थ्यगत कारण बताकर इतिश्री करने का क्रम भी चल ही रहा है।

यातायात के चक्रव्यूह में फंसा आम नागरिक
यातायात के जानकार शख्स का कहना है कि आज प्रदेश के इस शहर का यातायात एक ऐसा 'अभिमन्यु' बन चुका है जो हर चौराहे पर जनता को चक्रव्यूह में फंसाए रखता है। घंटों जाम में फंसा पसीने से तर-बतर आम आदमी जब इन नेताओं की हुल्लड़बाजी देखता है, तो उसका लोकतंत्र से भरोसा काफी हद तक उठ जाता है।

राजनीतिक आकाओं को खुश करने की जद्दोजहद
अफसोस! पार्टियों के  इन सूरमाओं को जनता का पसीना नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक आकाओं की 'गुड बुक' में चमकने वाला अपना चेहरा दिखाई देता है। एक बुजुर्ग नेता के अनुसार यह लड़ाई विचारधारा की नहीं, बल्कि भोपाल और दिल्ली में बैठे आकाओं को अपनी 'वफादारी का प्रमाण पत्र' भेजने की एक निकृष्ट होड़ है। मेट्रो, बीआरटीएस, फ्लाईओवर से लेकर तमाम योजनाओं पर पल-पल बदलते पक्ष जगजाहिर हैं। विकास के नाम पर विरोध के स्वर भी बुलंद होते ही रहे हैं, लेकिन ज्वलंत समस्याओं से इतर पत्थरबाजी कौन सी संस्कृति पल्लवित कर रही है।

केवल स्वच्छता का तमगा ही काफी नहीं
फिर स्वच्छ सर्वेक्षण में सब भिड़ जाएंगे, लेकिन क्या हमारे शहर को  'स्वच्छता का तमगा' पहना देने से ही सब हो जाएगा। क्या इसके असली मुद्दे इसके नेपथ्य में नहीं चले जाते हैं। माफ कीजिये शहर की सियासत को कम से कम पहले इस तरह की गंदगी से तो मुक्त कर लीजिये। याद रखिये जागरूक जनता केवल तमाशा ही नहीं देख रही है। यह जनता भविष्य में अपने वोट की ताकत से 'पत्थरबाजों' का हिसाब चुकता करने की सामर्थ्य भी रखती है।

संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

6 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

16 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

31 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

36 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

44 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!