भाजपा महिला मोर्चा ने अर्थी निकाली काले कपड़े पहनकर जताया विरोध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस के खिलाफ मातृशक्ति ने कल रोड पर विरोध स्वरूप मोर्चा खोल दिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस विशाल जनआक्रोश रैली में कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से विरोध प्रदर्शन करते हुए अर्थी निकाली गई। रैली में हजारों महिलाएं काले वस्त्र पहनकर शामिल हुईं, जो चिकमंगलूर चौराहे से शुरू होकर श्रीराम मंदिर खातीपुरा तक पहुंची।
पैदल मार्च से पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए यह ऐतिहासिक कदम उठाया है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा की तरह महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी इस अपमान का जवाब जरूर देगी। विधायक मालिनी गौड़ ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने सिर्फ एक कानून का नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान का विरोध किया है।
इस जन आक्रोश रैली में मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा और वरिष्ठ नेत्री अंजू माखीजा प्रमुख रूप से शामिल हुए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान श्रेष्ठा जोशी, दीप्ति हाडा, स्वाति काशीद, कंचन गिदवानी, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, इंदु श्रीवास्तव, शैलजा मिश्रा, वृंदा गौड़, पद्मा भोजे, निधि बंग, सोनाली धारकर, पूजा पाटीदार, राधा ठाकुर, सविता अखंड, रचना गुप्ता, माधुरी जायसवाल, शिखा दुबे, भावना चौधरी और हरप्रीत सिंह बख्शी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में कांग्रेस की नीतियों की निंदा की और इसे नारी शक्ति का अपमान बताया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!