यहीं है बाइक… लेकिन गैंग के सामने बेबस दिखा सिस्टम: जीपीएस ने बताया
KHULASA FIRST
संवाददाता
20 हजार की डील कर छुड़ाई आर-15, टांडा तक चोरी, ट्रैकिंग और समझौते की कहानी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पॉश इलाके ओल्ड पलासिया से चोरी एक स्पोर्ट्स बाइक ने पुलिसिंग, तकनीक और अपराधियों के नेटवर्क पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं।
आधी रात चोरी, सीसीटीवी में कैद चेहरे, जीपीएस से ट्रेस होती लोकेशन, धार जिले तक पीछा… फिर आखिर में चोरों से कथित डील के बाद बाइक की वापसी।
मामला पलासिया थाना क्षेत्र स्थित नवनीत टॉवर का है। यहां रहने वाले विशाल अरवरे की काले रंग की आर15 वी3 ( आरजे33एसजी7107) कुछ दिन पहले रात करीब 1:40 से 2 बजे के बीच चोरी हो गई।
सुबह जब परिवार को पता चला। पुलिस को सूचना दी गई और प्रकरण दर्ज हुआ। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पूरी वारदात सामने आ गई।
तीन युवक एक अन्य टू-व्हीलर पर आए, कुछ देर इलाके में घूमे फिर मौका देखकर मिनटों में स्पोर्ट्स बाइक लेकर निकल गए।
सूत्र बताते हैं ये संदिग्ध पहले तुलसी विला कॉलोनी में भी दिखाई दिए थे, जहां रेकी करते नजर आए थे।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई!
चोरी बाइक में जीपीएस सिस्टम था। जैसे ही ट्रैकिंग शुरू हुई, बाइक की लाइव लोकेशन पुलिस और फरियादी पक्ष के मोबाइल पर चलने लगी।
धार जिले के टांडा क्षेत्र में जाकर रुकी। लग रहा था बस पुलिस पहुंचेगी और बाइक जब्त कर आरोपियों को पकड़ लेगी।
सूत्रों के मुताबिक जब टीम टांडा क्षेत्र पहुंची तो वहां सक्रिय वाहन चोर गैंग का नाम सामने आया। बताया जा रहा है इलाके में गैंग का इतना प्रभाव था कि सीधे दबिश देकर बाइक उठाना आसान नहीं था।
जीपीएस लगातार बता रहा था बाइक कहां है, लेकिन मौके पर हालात ऐसे बने कि कथित तौर पर पुलिस और फरियादी पक्ष को बातचीत का रास्ता अपनाना पड़ा।
चर्चा है कि आखिरकार करीब 20 हजार रुपए में सौदा तय हुआ और उसके बाद चोरों ने बाइक वापस कर दी। यानी जिस बाइक को पुलिस तकनीक के दम पर ट्रेस कर चुकी थी, उसे कानूनी कार्रवाई से नहीं बल्कि कथित डील के बाद हासिल करना पड़ा। फिलहाल बाइक पलासिया थाने में है लेकिन आरोपी अजाद हैं।
संबंधित समाचार

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!