खबर
Top News

कायनात का हुस्न जाल: ड्रग्स और शुभ-लाभ में छूटे नाम; नाइट क्लब की ‘रंगीन रात’ से फार्म हाउस पार्टी तक अबान शकील केस में एक के बाद एक बड़े खुलासे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जनवरी 2026, 2:46 pm
शेयर करें:

वीकेंड पार्टी से ड्रग्स रैकेट तक…

एमपी से राजस्थान तक हाईप्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क

रतलाम फार्म हाउस, 31 दिसंबर की पार्टी, ‘आंटी’ नेटवर्क और लग्जरी कारों का कनेक्शन सामने आया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वीकेंड पर भोपाल से इंदौर पार्टी करने आए अबान शकील की गिरफ्तारी के बाद ड्रग्स पार्टी से जुड़े मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। सबसे पहले कनाड़िया थाना पुलिस ने अबान शकील को पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर उर्फ बाबा वैभव शर्मा और दो युवतियां नेहा उर्फ रिशु झा, अलीशा उर्फ जैनी मसीह को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इस हाईप्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां एक-एक कर सामने आने लगीं।

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि ड्रग्स तस्कर अबान शकील को लग्जरी गाड़ियों का खास शौक था। महंगी कारों में पार्टी में घूमना और हाईप्रोफाइल लाइफ स्टाइल दिखाना उसकी पहचान बन चुकी थी। भरोसे में लेने के लिए पार्टियों को इवेंट और सोशल गैदरिंग का नाम दिया जाता था।

जांच के दौरान बड़ा खुलासा यह हुआ कि गिरफ्तारी से पहले आरोपी रतलाम स्थित एक फार्म हाउस पर पार्टी कर चुके थे। यह फार्म हाउस दानिश नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। पार्टी के दौरान एमडी ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया। पुलिस को युवतियों के मोबाइल फोन से पार्टी के वीडियो और फोटो मिले हैं, जिनमें नशे और डांस का माहौल साफ नजर आ रहा है। अब पुलिस फार्म हाउस संचालक की तलाश कर रही है।

हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में गिरफ्तार अबान शकील को लेकर जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पार्टी कल्चर के ड्रग्स वर्ल्ड से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। खुलासा फर्स्ट को थर्टी फर्स्ट की पार्टी का एक वीडियो हाथ लगा है, जो नॉच क्लब का है, जिसमें कायनात खान तस्कर अबान के साथ दिखाई दे रही है।

यह भी पता चला है कि कायनात शहर के चुनिंदा क्लबों में जाती थी। वहां बड़े-बड़े रईसों और हाई प्रोफाइल युवकों से दोस्ती कर उन्हें अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी! इसके बाद पार्टी के नाम पर उन्हें एमडी ड्रग्स से परिचित कराया जाता था।

पहले फ्री खुराक दी जाती थी और बाद में यही लोग नियमित ग्राहक बन जाते थे। इसी नेटवर्क के जरिए अबान शकील का पार्टी सर्किट मजबूत होता गया। जब कनाड़िया थाना पुलिस ने अबान शकील को गिरफ्तार किया था, उस समय उसके साथ भोपाल का एक युवक और 56 दुकान क्षेत्र में रेस्टोरेंट चलाने वाला एक रईसजादा भी मौजूद था! अबान के पकड़ने के पहले कायनात का इंस्टाग्राम अकाउंट अनलॉक था, लेकिन लगातार इस मामले में खुलासा होने के बाद लॉक हो गया।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस से पूछताछ के बाद इन दोनों युवकों को ‘शुभ-लाभ’ कर छोड़ दिया गया, जबकि अबान से सख्ती से सवाल-जवाब किए गए। इस बात को लेकर अब जांच एजेंसियों के भीतर भी चर्चाएं तेज हैं कि क्या नेटवर्क के कुछ हिस्सों को नजरअंदाज किया गया।

31 दिसंबर की न्यू ईयर पार्टी का वीडियो बना अहम सबूत
पुलिस को जांच में 31 दिसंबर की पार्टी का एक वीडियो भी मिला है। यह पार्ट इंदौर में लसूड़िया इलाके स्थित हाई स्ट्रीट अपोलो माल मे संचालित होने वाले नाच क्लब का है जिसमे अबान शकील एक युवती कायनात खान के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि अबान शकील भोपाल के कोहेफिजां इलाके में रहता है। वहीं से वह इंदौर, रतलाम और अन्य शहरों में पार्टी नेटवर्क चलाता था। खुद को प्रभावशाली बिल्डर बताकर युवाओं और युवतियों को पार्टियों में बुलाया जाता था।

पूछताछ में यह बात सामने आई कि अबान शकील की पहचान वैभव उर्फ बाबा से हर्षद नामक व्यक्ति ने कराई थी। हर्षद खुद भी ड्रग्स का आदी बताया जा रहा है और पार्टी कल्चर से जुड़ा हुआ है। यहीं से पूरा नेटवर्क आगे बढ़ा। पूछताछ में गिरफ्तार युवतियों ने एक ‘आंटी’ का भी जिक्र किया है।

हाईप्रोफाइल ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसता जा रहा है। कनाड़िया पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच की सूई रतलाम-मंदसौर और राजस्थान की ओर घूम गई है।

पुलिस का दावा है कि इंदौर में पकड़ा गया वैभव उर्फ बाबा शर्मा इस नेटवर्क का अहम चेहरा है, जिसके संपर्कों ने मध्य प्रदेश से बाहर तक सप्लाई की लाइन बना रखी थी। अब तक पुलिस करीब 10 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स और लग्जरी गाड़ियां जब्त कर चुकी है।

शनिवार को खुलासा हुआ कि महालक्ष्मी नगर निवासी वैभव उर्फ बाबा शर्मा शहर के आसपास ही सक्रिय था। बायपास स्थित डीपीएस स्कूल के पास एक बिना नंबर की स्पोर्ट्स कार को घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी में बाबा के पास से 5.1 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। वहीं कार की पिछली सीट पर बैठी दो युवतियों के पास से भी ड्रग्स के पैकेट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार यह केवल शुरुआत है। सप्लाई चेन लंबी और संगठित है।

रतलाम-मंदसौर और राजस्थान लिंक पर फोकस
पुलिस की टीमें रतलाम और मंदसौर में संभावित ड्रग्स डीलरों के ठिकानों पर दबिश की तैयारी में हैं। पूछताछ में कुछ बड़े नाम सामने आए हैं, जिनके संपर्क राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों तक बताए जा रहे हैं। डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक ने बताया आरोपी रिमांड पर हैं और उनकी निशानदेही पर अन्य शहरों में भी छापेमारी चल रही है।

वहीं टीआई सहर्ष यादव के अनुसार नेटवर्क की फाइनेंसिंग, ट्रांसपोर्ट और पार्टी सर्किट तीनों लेयर खंगाली जा रही हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि डिलीवरी के लिए लग्जरी कारों का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि शक न हो। युवतियों को साथ रखकर कवर बनाया जाता और क्लब-पार्टी तक आसानी से पहुंच बनाई जाती थी।

पुलिस अब इनकी कॉल डिटेल, डिजिटल ट्रांजेक्शन और सोशल मीडिया कनेक्शन भी खंगाल रही है। आने वाले दिनों में इंदौर, रतलाम, मंदसौर और राजस्थान से और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

‘थार’ से हुआ खुलासा
गिरोह का खुलासा 12 जनवरी को हुआ था, जब पुलिस ने भोपाल के निजी स्कूल संचालक और प्रिंसिपल अबान को 5.15 ग्राम एमडी ड्रग्स व थार गाड़ी के साथ पकड़ा। महंगी लाइफ स्टाइल, लग्जरी पार्टियां और हाईप्रोफाइल सर्कल यही इस नेटवर्क की पहचान बताई जा रही है।

पूछताछ में अबान ने मास्टर माइंड के तौर पर बाबा शर्मा के नाम का खुलासा किया, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई तेज कर दी। जांच में खुलासा हुआ कि यह नेटवर्क इंदौर, भोपाल, मुंबई और गोवा के पब-क्लबों में होने वाली हाईप्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करता था।

शहर के क्लब संचालकों और पार्टी आयोजकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सप्लाई की बड़ी खेप रतलाम-मंदसौर बेल्ट के जरिये राजस्थान तक जाती थी।

संबंधित समाचार

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

22 minutes ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

22 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

30 minutes ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

32 minutes ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

39 minutes ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 1 hour ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 1 hour ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 1 hour ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 1 hour ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 1 hour ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 1 hour ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 1 hour ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 1 hour ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 2 hours ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

about 2 hours ago
जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला
Top News

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

about 2 hours ago
गिरफ्तारी का सताया डर
Top News

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!