खबर
Top News

महामंडलेश्वर के आध्यात्मिक साम्राज्य पर ‘कब्जे’ की जंग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 फ़रवरी 2026, 4:41 pm
शेयर करें:
महामंडलेश्वर के आध्यात्मिक साम्राज्य पर ‘कब्जे’ की जंग

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दुष्कर्म के आरोपों के बाद प्रदेश के चर्चित महामंडलेश्वर (स्वामी) का भविष्य क्या होगा? वे निष्कलंक रहते हैं या फिर जेल जाते हैं, यह तो आगे कानून ही तय करेगा। लेकिन उसके पहले उनके अरबों के आध्यात्मिक साम्राज्य पर कथित ‘कब्जे की जंग’ शुरू हो गई है। जिन शिष्यों को कभी महामंडलेश्वर की छाया माना जाता था, उन्होंने आरोप सामने आते ही सार्वजनिक रूप से तो उनसे दूरी बना ही ली है।

अंदरखाने उनके आश्रमों और उनसे जुड़ी संपत्तियों के समीकरण साधने की कोशिशों में जुटे होने की चर्चा है। आश्रमों से लेकर जमीन-जायदाद तक, हर स्तर पर खींचतान शुरू हो चुकी है। बताया जाता है कि महामंडलेश्वर का आध्यात्मिक साम्राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और हरिद्वार (उत्तराखंड) तक फैला हुआ है।

ऐसे में मामला किसी एक आश्रम तक सीमित नहीं, बल्कि अरबों की परिसंपत्तियों से जुड़ा माना जा रहा है। अब देखना यह है कि महामंडलेश्वर के इस ‘आध्यात्मिक साम्राज्य’ पर छिड़ी कथित ‘कब्जे की जंग’ कहां जाकर थमती है?

‘रागात्मक’ बीमारी से परेशान माननीय!
मप्र सरकार के एक वरिष्ठ ‘माननीय’ इन दिनों दोहरी मुश्किलों से जूझ रहे हैं। एक तरफ उनके विवादित बयान उनकी कुर्सी को डगमगा रहे हैं, तो दूसरी ओर उनका कथित ‘रागात्मक राग’ उनके निजी जीवन में हलचल मचाने लगा है। चर्चा है कि ‘माननीय’ को एक ऐसी मानसिक व्याधि ने घेर लिया है, जिसमें जहां भी उन्हें ‘सुंदरता’ नजर आती है, उनका मन नियंत्रण खो बैठता है।

कहते हैं आकर्षण का यह आवेग उन्हें इस कदर बेचैन कर देता है कि वे अपनी संवैधानिक मर्यादा तक भूल जाते हैं। चर्चा है कि ‘रागात्मक राग’ से छुटकारा पाने के लिए माननीय हर महीने दिल्ली का रुख कर रहे हैं। नारदजी बताते हैं कि, इन ‘रागात्मक राग’ की वजह से ‘माननीय’ और सरकार की कई बार खासी किरकिरी भी हो चुकी है। क्या दिल्ली का इलाज ‘माननीय’ के ‘रागात्मक राग’ पर लगाम लगा पाएगा, या यह राग यूं ही बजता रहेगा? यह तो आगे ‘माननीय’ का आचरण ही बताएगा।

मंत्री पद की आस में कद्दावरों की ‘मुखिया’ साधना
बुंदेलखंड के दो कद्दावर नेता (पूर्व मंत्री) इन दिनों मोहन मंत्रिमंडल में दोबारा जगह पाने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं। पूजा-पाठ, अनुष्ठान और राजनीतिक समीकरण, हर मोर्चे पर सक्रिय हैं। सबसे ज्यादा जोर प्रदेश के ‘मुखिया’ से बिगड़े रिश्तों को सुधारने और नजदीकियां बढ़ाने पर है। वजह, दिल्ली दरबार से भले कोई खतरा न हो, लेकिन अगर ‘मुखिया’ की हरी झंडी नहीं मिली, तो मंत्री पद की राह आसान नहीं होगी। बताते हैं कि बीते चार महीनों में दोनों नेता अलग-अलग चार-पांच बार ‘मुखिया’ से गुपचुप मुलाकात कर चुके हैं। इन मुलाकातों का मकसद सिर्फ मंत्री पद की दावेदारी मजबूत करना नहीं, बल्कि ‘श्रीमंत’ खेमे के एक प्रभावशाली मंत्री की काट तलाशना भी बताया जा रहा है। नारदजी कहते हैं, कद्दावरों की यह सियासी साधना कब और कैसे फल देती है, अब यह तो वक्त ही तय करेगा।

मप्र कांग्रेस में ‘इंदौर’ सबसे भारी
मध्यप्रदेश कांग्रेस की सियासत में इन दिनों एक शहर का वजन कुछ ज्यादा ही महसूस किया जा रहा है-और वह है इंदौर। पार्टी के भीतर अब यह चर्चा आम हो चली है कि आखिर ऐसा क्या है ‘इंदौरी भियाओं’ में, जो हाईकमान का दिल बार-बार यहीं आकर ठहर जाता है? दरअसल, हाल के समय में प्रदेश कांग्रेस के लगभग सभी अहम और प्रभावशाली पदों पर इंदौर का दबदबा बढ़ता नजर आ रहा है।

चाहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी हो, महिला कांग्रेस की कमान हो या आदिवासी कांग्रेस का नेतृत्व-हर ओर ‘इंदौरी भिया’ विराजमान दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि ‘हाईकमान’ इंदौर पर इतना मोहित क्यों है, यह तो वही जाने! लेकिन जिस तरह से इंदौर का वजन बढ़ाया जा रहा है, उससे बाकी जिलों के नेताओं की धड़कनें जरूर तेज हो गई हैं।

पार्टी में अब सवाल गूंज रहा है कि, क्या मप्र कांग्रेस सचमुच पूरे प्रदेश की पार्टी है, या धीरे-धीरे ‘इंदौरी’ पार्टी होती जा रही है? बहरहाल, राजनीति में वजन केवल आंकड़ों से नहीं, धारणा से भी बनता है। फिलहाल, धारणा यही है कि मप्र कांग्रेस में ‘इंदौर’ सबसे भारी है।

क्यों बेचैन हैं ‘शाहरुख खान’?
राज्य मंत्रालय में पदस्थ एक बड़े साहब, जो खुद को ‘शाहरुख खान’ समझते हैं, इन दिनों गहरी बेचैनी में हैं। दरअसल, मोहन सरकार के सत्ता में आते ही ‘शाहरुख खान’ साहब के सितारे अचानक बुलंदियों पर पहुंच गए थे। सत्ता के गलियारों में उनकी सक्रियता और आत्मविश्वास ऐसा था, मानो अगला प्रशासनिक मुखिया बनना अब केवल औपचारिकता भर रह गया हो।

बताया जाता है कि उन्होंने भी अपना अंदाज कुछ ऐसा बना लिया था, जैसे निर्णायक भूमिका अब उन्हीं की होने वाली हो। लेकिन राजनीति और प्रशासन की चालें कब करवट बदल लें, यह कोई नहीं जानता। कुछ ही दिनों में हालात ऐसे बदले कि प्रशासनिक मुखिया बनने का सपना तो दूर, उन्हें सीएम सचिवालय से कुछ इस तरह बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जैसे मानो दूध में गिरी मक्खी को निकालकर अलग कर दिया गया हो। नारदजी कहते हैं अब ‘शाहरुख खान’ साहब नौकरी तो चल रही है, लेकिन बेचैनी में..!

संबंधित समाचार

रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

2 minutes ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

6 minutes ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

8 minutes ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

14 minutes ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

15 minutes ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

44 minutes ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 1 hour ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

about 1 hour ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 1 hour ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 1 hour ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

about 1 hour ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

about 1 hour ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

about 1 hour ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

about 1 hour ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

about 1 hour ago
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

about 2 hours ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!