हास्य और ओज रस से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध: देर रात तक जमा कवि सम्मेलन का रंग; कवियों ने अटलजी के जीवन और राष्ट्र प्रेम की कविताओं की दी मनोहारी प्रस्तुति
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मोत्सव पर पाटनीपुरा चौराहे पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देर रात तक कवि कविताएं सुनाते रहे और श्रोता आनंद विभोर होकर झूमते रहे। राष्ट्रप्रेम, हास्य के साथ ही अटलजी के जीवन से जुड़ी कविताओ का श्रोताओं ने आनंद लिया।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के आयोजक अक्षत चौधरी और विधायक रमेश मेदोला मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में पाटनीपुरा चौराहे पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के नामचीन कवि शामिल हुए। हास्य कवि के रुप मे ख्यात सुरेन्द्र शर्मा की हास्य कविताओं पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
वहीं राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन की देशप्रेम से ओतप्रोत कविताओ पर श्रोता झूम उठे। इसके अलावा देश के अलग-अलग शहरों से आए कवियों ने भी अपनी कविताओं से श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन में वेदव्रत वाजपेई, प्रो. राजीव शर्मा, दिनेश दिग्गज, सुमित्रा सरल, कुलदीप रंगीला तथा दिनेश देशी की जोरदार प्रस्तुतियों से लोग देर रात तक जमे रहे। कवियों ने अपनी कविताओ के माध्यम से अटलजी के व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान की जोरदार प्रस्तुति दी।
कवियों का किया सम्मान
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में आयोजक अक्षत चौधरी व विधायक रमेश मेदोला ने कवियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में खासतौर पर समाज, साहित्य एवं सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित होने वालो में माला वाजपेई (समाजसेवी), सत्यनारायण सत्तन (राष्ट्रीय कवि), कृष्ण मुरारी मोघे (वरिष्ठ नेता), बाबू सिंह रघुवंशी (वरिष्ठ नेता), गोपाल माहेश्वरी (साहित्यकार) तथा लीलाधर देथलिया (अध्यक्ष अखिल भारतीय खाती समाज) शामिल हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!