खबर
Top News

प्रशासन की चुप्पी से परिवार दर-दर भटकने को मजबूर: नशे में करवाई गई जमीन की लिखा-पढ़ी; अब खेत में घुसने तक की मनाही

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 फ़रवरी 2026, 3:12 pm
शेयर करें:

जमीन पर माफियाओं का कब्जा!

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले की तहसील खुड़ैल के ग्राम सोनवाय में जमीन हड़पने के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। फरियादी गौरीबाई और उनकी बहू अनीता पटेल ने आरोप लगाया है कि शराब के नशे में जमीन की लिखा-पढ़ी करवा ली गई और अब तीन साल से उन्हें अपने ही खेत में जाने से रोका जा रहा है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंग किस्म के लोग गुंडे-बदमाशों को साथ लेकर आते हैं, जमीन पर जबरन पेड़-पौधे लगा दिए, टीनशेड डाल दिया और अवैध कब्जे की पूरी तैयारी कर ली गई।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिवार का यह भी आरोप है कि उनकी गाड़ी तक जला दी गई और उल्टा उनके खिलाफ ही झूठी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई।

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि एडीएम को 15 लाख रुपए देकर जमीन की नपती करवाई गई। इतना ही नहीं, पुलिस पर भी रुपए लेकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। गौरीबाई का कहना है कि उन्होंने खुड़ैल थाना और कैंपेल चौकी में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब परिवार भय और दहशत में गांव छोड़ने को मजबूर है।

फरियादी के अनुसार सर्वे नंबर 109/1, रकबा 3.8850 हेक्टेयर भूमि स्वर्गीय बालाराम के नाम दर्ज थी। उनकी मृत्यु के बाद वैधानिक वारिसों में नाम दर्ज होना था, लेकिन आरोप है कि पुत्र महेंद्र और ओमप्रकाश ने राजस्व कर्मियों से मिलीभगत कर पूरा नामांतरण अपने नाम करा लिया और आधी-आधी हिस्सेदारी दिखाकर जमीन बेच डाली। बताया गया है कि जमीन बैंक में बंधक होने और सिविल न्यायालय में प्रकरण लंबित होने के बावजूद नामांतरण कर दिया गया। खरीदारों को भी बिना वैधानिक प्रक्रिया के रजिस्ट्री कर जमीन सौंप दी गई।

बिना पंचायत की अनुमति काटे प्लॉट, बसाई अवैध कॉलोनी
गौरीबाई ने आरोप लगाया कि ईश्वरसिंह बिसी व मेहरबानसिंह गुर्जर व अन्य छोटे-छोटे प्लॉट काटकर अवैध रूप से विक्रय कर रहे हैं। पंचायत से कोई अनुमति नहीं ली गई और अवैध बसाहट खड़ी की जा रही है। तहसीलदार को आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इस बीच बारहवें व्यवहार न्यायाधीश, वरिष्ठ खंड इंदौर की अदालत में प्रकरण विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों द्वारा लगातार फोन पर गाली-गलौज की जा रही है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पुलिस में झूठी शिकायतें कर दबाव बनाया जा रहा है। गौरीबाई ने प्रशासन से मांग की है कि कथित भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रजिस्ट्री निरस्त की जाए और जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए।

टैग:

संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

less than a minute ago
CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट
Top News

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

less than a minute ago
आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

19 minutes ago
तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

25 minutes ago
इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड
Top News

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

40 minutes ago
मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो
Top News

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

43 minutes ago
पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Top News

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

about 1 hour ago
प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर
Top News

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

about 1 hour ago
मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी
Top News

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

about 4 hours ago
हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 19 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 19 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 19 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 19 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 19 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 19 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!