साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी: पुलिस ने पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खातों में मिले लाखों के ट्रांजेक्शन, साथी की तलाश जारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
‘ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0’ के तहत लसूड़िया पुलिस ने साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी सुधीर सिसोदिया (25), निवासी प्रकाशचंद्र सेठी नगर, भमोरी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके साथी सागर, निवासी रोबोट चौराहा क्षेत्र की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों द्वारा दूसरे लोगों के नाम से संचालित करंेट और सेविंग बैंक अकाउंट साइबर फ्रॉड करने वालों को उपलब्ध कराए जाते थे। इन खातों के साथ एटीएम/डेबिट कार्ड और लिंक सिम की किट भी दी जाती थी।
इन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। जांच में सामने आया कि आरोपी सुधीर ने जल्दी और अवैध तरीके से पैसा कमाने के उद्देश्य से अपना बैंक खाता साइबर फ्रॉड में शामिल व्यक्ति को उपलब्ध कराया था।
आरोपी ने अपराध में इस्तेमाल करेंट बैंक अकाउंट को बेच दिया था। इन खातों में साइबर फ्रॉड की रकम के लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। पुलिस अब खातों में हुए लेन-देन की आर्थिक और साइबर तकनीकी जांच कर रही है।
इससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खातों में रकम कहां से आई और आगे किन खातों में ट्रांसफर की गई। हालाकि लसूड़िया पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस एवं 66C आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है।
आरोपी को पकड़ने में टीआई राजकुमार यादव के नेतृत्व में एसआई प्रवीण नागर, अरविंद खत्री सहित आरक्षक कप्तान सिंह, राहुल सोनकुसरे, बालू सिंह, निलेश मल्होत्रा, उत्कर्ष और हेमराज की भूमिका रही।
ठगी के लिए खुलवाए खाते, आ गए रडार पर
साइबर ठगी करने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस उन बैंक खातों की भी पड़ताल कर रही है, जिनमें ठगी की रकम पहुंची थी। ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स’ के तहत की शहर की एमजी रोड, तुकोगंज और पलासिया पुलिस ने ऐसे ही तीन म्यूल अकाउंट के धारकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एमजी रोड पुलिस ने राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से मिले डेटा और सायबर क्राइम पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा की कांच मंदिर शाखा के खाते की जांच की।
इसमें सामने आया कि गौरव जाटव निवासी भवानी नगर के खाते में साइबर अपराध से जुड़े 50 हजार रुपए सीधे ट्रांसफर हुए थे। राजस्थान के बीकानेर से मिली शिकायत और बैंक रिकॉर्ड की जांच के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लिए होना पाया।
वहीं तुकोगंज पुलिस ने सिटी यूनियन बैंक, न्यू पलासिया शाखा के खाते की जांच की। सुयश लाठ निवासी मेघदूत नगर के खाते में 9 लाख 6 हजार 958 रुपए ट्रांसफर हुए थे। साइबर पोर्टल पर कर्नाटक और मध्य प्रदेश से जुड़ी शिकायतें भी मिलीं।
जांच में सुयश के साथ नमन बैरागी निवासी बजरंग नगर के खाते काे इस्तेमाल भी होना पाया गया। उधर, पलासिया पुलिस ने कर्नाटका बैंक में नितेश काले निवासी द्वारकापुरी के खाते में अलग-अलग राज्यों से जुड़ी सात वित्तीय धोखाधड़ी का रिकॉर्ड पाया। नितेश ने बताया उसके मित्र सुरेंद्र यादव ने आधार और पैन लेकर खाता खुलवाया और उसका इस्तेमाल किया।
संबंधित समाचार

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे

मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी:चंदर लोहार हत्याकांड का मामला

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत:गुंडे कमल जादौन ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकाया

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां

अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां

पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला:इस तारीख से राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना; विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने:चैलेंज, इनोवेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट के नए योद्धा गौरव

प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम:इस समय के बाद नहीं होगा हवन-यज्ञ; उल्लंघन करने पर कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!