खबर
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम: इस समय के बाद नहीं होगा हवन-यज्ञ; उल्लंघन करने पर कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 सितंबर 2026, 3:23 pm
शेयर करें:
प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम

खुलासा फर्स्ट, आगर मालवा।
नवरात्रि से पहले नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर अहम बदलाव किया गया है। मंदिर प्रबंधन समिति ने हवन और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए नई समय-सीमा तय की है। अब रात 8 बजे के बाद मंदिर परिसर या निर्धारित हवन स्थलों पर किसी भी तरह का हवन, यज्ञ या धार्मिक अनुष्ठान नहीं किया जा सकेगा।

नवरात्रि के दौरान मां बगलामुखी मंदिर में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। विशेष रूप से हवन, पूजन और धार्मिक अनुष्ठान कराने के लिए भक्तों की भीड़ रहती है। ऐसे में आगामी नवरात्रि को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्थाओं को अभी से व्यवस्थित करना शुरू कर दिया है।

रात 8 बजे के बाद हवन की अनुमति नहीं
तहसीलदार एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, रात 8 बजे के बाद किसी भी हवन स्लॉट में हवन की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं और यज्ञशाला संचालकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अनुष्ठान पूरा करना होगा।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मंदिर परिसर में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है। रात में हवन-यज्ञ बंद होने से परिसर में भीड़ और गतिविधियों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

पंडितों और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
मंदिर समिति ने स्थानीय पंडितों, यज्ञशाला संचालकों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से नए नियम का पालन करने की अपील की है। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे हवन और अनुष्ठान के लिए दिन या शाम 8 बजे से पहले का समय निर्धारित करें।

प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे मंदिर पहुंचने से पहले अपने अनुष्ठान का समय तय कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई
मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जाएगा। रात 8 बजे के बाद हवन या यज्ञ कराए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति या संचालक के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

नवरात्रि के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन का जोर सुरक्षा, सुचारु दर्शन व्यवस्था और धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर है।

संबंधित समाचार

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी
Top News

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

5 minutes ago
शहर की वायरल प्रतिमा
Top News

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

6 minutes ago
मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल
Top News

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां

18 minutes ago
अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां
Top News

अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां

19 minutes ago
पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला
Top News

पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला:इस तारीख से राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना; विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

37 minutes ago
‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने
Top News

‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने:चैलेंज, इनोवेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट के नए योद्धा गौरव

40 minutes ago
मालवा’ में कांग्रेस
Top News

मालवा’ में कांग्रेस:बरसों से जो शहर भाजपा का गढ़; वहीं कांग्रेस ने रचा इतिहास

about 1 hour ago
हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू
Top News

हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू:डिवीजन बेंच-1 में जनहित; पर्यावरण और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पड़ोसी देशों में बढ़ा तनाव; एयरस्ट्राइक में इतने आतंकियों के मारे जाने का दावा, तीन नागरिकों की मौत

about 1 hour ago
हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत
Top News

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत:सैकड़ों किलाेमीटर का सफर करेंगे

about 2 hours ago
MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू
Top News

MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू:जानें पूरा शेड्यूल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अनंत चतुर्दशी की तैयारियां तेज; झांकी मार्ग का निरीक्षण करने निकला सरकारी अमला

about 2 hours ago
इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष:सेवा संकल्प यात्रा को लेकर बताया पूरा प्लान; राहुल गांधी पर साधा निशाना

about 2 hours ago
सीमेंटेड सड़क धंसी
Top News

सीमेंटेड सड़क धंसी:10 फीट से ज्यादा गहरा हुआ गड्ढा; जांच में जुटी निगम की टीम

about 3 hours ago
रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक
Top News

रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक:फार्म विला कॉलोनी के सीसीटीवी में हुआ कैद; रहवासियों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश

about 3 hours ago
महिला इंस्पेक्टर की हत्या
Top News

महिला इंस्पेक्टर की हत्या:हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी ने भी फांसी लगाकर दी जान

about 3 hours ago
भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी
Top News

भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी:12 श्रद्धालुओं से ऐंठे 30 हजार; थमाया फर्जी VIP पास

about 3 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज
Top News

छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज:नौकरी; भर्ती परीक्षा, शिक्षा, स्कॉलरशिप और हॉस्टल जैसे मुद्दों का किया जिक्र

about 4 hours ago
8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट
Top News

8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट:नशे में पिता ने की; 3 दिन कमरे में बंद रखा, आंख-कान पर आई गंभीर चोट

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!