गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत: गुंडे कमल जादौन ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

जमीन के सौदे में दलाली के पांच लाख रुपए मांगने पर दिखाई औकात
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ का खास गुर्गा और करणी सेना के पदाधिकारी गुंडे कमल जादौन द्वारा एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकी देने के मामले का खुलासा हुआ है। गुंडे ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकी जमीन के सौदे में दलाली के पांच लाख रुपए मांगने पर दी है।
आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद गुंडे कमल जादौन की नीयत में खोट आ गया और उसने एक नहीं, बल्कि तीन प्रॉपर्टी ब्रोकर की दलाली के पैसे हजम कर लिये। मामले में कनाड़िया थाने में लिखित शिकायत हुई है।
कनाड़िया मेन रोड स्थित आलोक नगर में रहने वाले संजय पिता देवीलाल परमार प्रॉपर्टी ब्रोकर है। कल उन्होंने कनाड़िया थाने में लिखित शिकायत करते हुए 118 सीएस-4 स्कीम 78 निवासी गुंडे कमल जादौन पर गंभीर आरोप लगाया है, जिसमें पुलिस ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
परमार ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि न्याय नगर में प्लॉट नंबर 384 नंबर का 1500 वर्गफीट का प्लॉट है। प्लॉट मालिक प्रफुल्ल साहू थे, लेकिन प्लॉट पर श्याम साहू का कब्जा था। प्रफुल्ल साहू ने प्रॉपर्टी ब्रोकर मोंटू, सूरज यादव और मुझसे प्लॉट को जैसा है वैसी ही स्थिति में बिकवाने की बात कही थी।
इस बीच गुंडे कमल जादौन से संपर्क हुआ तो उसने प्लॉट खरीदने की इच्छा जताई। ऐसे तो प्लॉट की कीमत चालीस लाख से ज्यादा है, लेकिन उस पर कब्जा होने के चलते प्लॉट मालिक ने उसकी कीमत कम बताई थी।
मैंने कमल जादौन को प्लॉट की कीमत 30 लाख रुपए बताई तो वह नहीं माना और जोड़-तोड़ के बाद प्लॉट का सौदा 23 लाख रुपए में कर दिया गया। सौदे के समय ही मैंने कमल जादौन को बता दिया था कि प्लॉट पर कब्जेधारी ने टीनशेड लगा रखा है।
तब उसने कहा था कि वह खुद प्लॉट खाली करवा लेगा। सौदा फाइनल होने पर हमने 20 लाख रुपए प्लॉट मालिक प्रफुल्ल साहू को देना तय किया। कमल जादौन से हमने प्रफुल्ल साहू को पहले दो लाख रुपए दिलवाए।
बाद में उसने एक-दो लाख रुपए और प्रफुल्ल साहू को दे दिए। प्लॉट की रजिस्ट्री कमल जादौन के पक्ष में बीस दिन बाद कराना तय हुआ। सौदे के दौरान ही मैंने कमल जादौन से कह दिया था कि मैं तो आपकी तरफ हूं।
मुझे जो पैसा देना हो दे देना, लेकिन प्रॉपर्टी ब्रोकर मोंटू और सूरज यादव को उनकी ब्रोकरेज जरूर देना। तब उसने भरोसा दिलाया था कि वह दोनों को उनकी ब्रोकरेज के तीन लाख रुपए दे देगा और मुझे भी रजिस्ट्री होने के बाद प्रॉफिट में जो भी कमीशन बनता है, वह दे देगा।
इसके बाद 13-14 सितंबर को उक्त प्लॉट की रजिस्ट्री हो गई, जो कि कमल जादौन ने अपने नाम से नहीं कराते हुए कब्जेधारी श्याम साहू के पक्ष में ही करवा दी और उससे करीब 35 से 40 लाख रुपए ले लिए।
पैसे मिलने के बाद कमल जादौन ने प्रफुल्ल साहू को भी उसके बचे हुए पैसे दे दिये, लेकिन प्रॉपर्टी ब्रोकर मोंटू, सूरज यादव और मुझे एक रुपए भी नहीं दिए। सौदे के अगले ही दिन कमल जादौन ने नई स्काॅर्पियो कार भी खरीद ली।
पत्नी के सामने जान से मारने की दी धमकी
संजय परमार के अनुसार मैंने गत गुरुवार को नाराजगी जताते हुए कमल जादौन से दलाली के पैसे मांगे तो वह उल्टा-सीधा कहने लगा। बाद में खुद उसने संजय यादव को कहा कि वह अभी इंदौर से बाहर है।
इंदौर पहुंचने पर शनिवार को ही हम तीनों की ब्रोकरेज के पैसे दे देगा। हालांकि, शनिवार को पैसे देने से पहले ही कमल जादौन की नीयत में खोट आ गया और उसने औकात दिखाते हुए मुझे फोन पर मेरी पत्नी के सामने गालियां दीं और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
मैंने कनाड़िया थाने में शिकायत की, जिसमें स्पष्ट किया है कि भविष्य में उन्हें कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार कमल जादौन होगा।
हमें बताएं अपनी पीड़ा, खुलासा फर्स्ट है आपके साथ
गुंडे कमल जादौन की दादागीरी और ठगी के शिकार बेखौफ होकर अपनी पीड़ा खुलासा फर्स्ट को बता सकते हैं। यदि पीड़ित चाहे तो उसका नाम हमेशा गोपनीय रहेगा। इसके लिए पीड़ित खुलासा फर्स्ट के मोबाइल नंबर 88189-56789 पर संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित समाचार

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे

मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी:चंदर लोहार हत्याकांड का मामला

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां

अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां

पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला:इस तारीख से राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना; विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!