खबर
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी: सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 सितंबर 2026, 5:10 pm
शेयर करें:
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी

खुलासा फर्स्ट, जमुई।
बिहार के जमुई में 10वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी।

लौटते समय कुछ युवकों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे काफी देर तक परेशान किया।

घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं।

छात्रा और उसका दोस्त भी नाबालिग
जमुई के एसपी के मुताबिक, पीड़िता और उसके साथ मौजूद छात्र भी नाबालिग हैं और दोनों 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। दोनों जमुई शहर के रहने वाले बताए गए हैं।

सड़क पर रोककर पूछे नाम-पते
सामने आए वीडियो में कुछ युवक छात्रा और उसके साथ मौजूद लड़के को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक छात्रा से उसका नाम और घर के बारे में पूछते नजर आते हैं। इस दौरान छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप है।

वीडियो में कुछ युवक छात्रा को घेरते और उसे परेशान करते दिखाई देते हैं। उसके साथ मौजूद लड़के को भी कुछ युवकों से अलग करते हुए देखा जा सकता है।

कुछ युवकों ने बचाने की कोशिश भी की
वीडियो में कुछ लोग छात्रा को युवकों के बीच से निकालने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। हालांकि, इसके बाद दोबारा कुछ युवक छात्रा के पास पहुंच जाते हैं। इस दौरान उसे परेशान करने और सड़क पर खींचने के दृश्य भी सामने आए हैं।

पुलिस के अनुसार, पूरी घटना करीब 20 मिनट तक चलने की बात सामने आई है। घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं, जिनमें एक करीब 1 मिनट 2 सेकंड और दूसरा करीब 35 सेकंड का बताया जा रहा है।

दूसरे वीडियो में भी पूछताछ करते दिखे युवक
दूसरे वीडियो में भी कुछ युवक छात्रा को रोककर उससे सवाल करते नजर आते हैं। बाद में कुछ युवक उसे वहां से जाने के लिए रास्ता देते दिखाई देते हैं।

वीडियो में छात्रा और उसके साथ मौजूद लड़का अलग-अलग समय पर युवकों के बीच घिरे हुए नजर आते हैं।

राहुल गांधी ने जताई प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना के वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे बेचैन करने वाला बताया व बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।पुलिस ने मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा है। घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

9 minutes ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

13 minutes ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

15 minutes ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

20 minutes ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

24 minutes ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

27 minutes ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

34 minutes ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

35 minutes ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

41 minutes ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

42 minutes ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 1 hour ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 1 hour ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 1 hour ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 1 hour ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 1 hour ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 1 hour ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 1 hour ago
शराब है खराब
Top News

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

about 1 hour ago
साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी
Top News

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

about 1 hour ago
बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर
Top News

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!