थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग: भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

अधिकारियों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया, भूमिगत कटाव का दिया बहाना, पार्षद प्रतिनिधि ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड 59 स्थित पंढरीनाथ थाने के ठीक सामने सोमवार सुबह अचानक 8 से 9 फीट गहरी और 5 से 6 फीट चौड़ी सड़क धंस गई। व्यस्त मार्ग पर हुए इस बड़े हादसे के समय गनीमत रही कि कोई वाहन या पैदल राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, वरना जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।
थाने के ठीक सामने शहर के मुख्य इलाके में अचानक सड़क का जमीन में समा जाना सीधे तौर पर नगर निगम के निर्माण कार्यों और घटिया सामग्री के उपयोग का खुलासा करता है।
घटना की सूचना मिलते ही वार्ड 59 के पार्षद प्रतिनिधि अरुण पेंढारकर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निगम के घटिया निर्माण और रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ा विरोध जताया। दुर्घटना के बाद नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और निगम कर्मियों द्वारा मार्ग में तुरंत सुधार कार्य करने की बात कही गई।
इस दौरान अधिकारियों ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए रटारटाया तर्क देते हुए कहा कि भूमिगत मिट्टी के कटाव के कारण सड़क अंदर से खोखली हो गई थी।
इंदौर नगर निगम लगातार विकास और शहर की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के बड़े-बड़े दावे करता रहा है, लेकिन थाने के सामने हुई इस घटना ने साबित कर दिया है कि धरातल पर काम केवल खानापूर्ति तक सीमित है। हर बार सड़क धंसने या जर्जर होने पर निगम प्रशासन मिट्टी के कटाव और बारिश का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों में इस लीपापोती को लेकर भारी आक्रोश है।
जनता के टैक्स के करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाने के बावजूद सड़कों की यह हालत नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बिना किसी ठोस गुणवत्ता जांच के ठेकेदारों को भुगतान कर दिया जाता है और जब निर्माण की धज्जियां उड़ती हैं, तो अधिकारी आनन-फानन में लीपापोती में जुट जाते हैं।
पंढरीनाथ थाने के सामने बने इस विशाल गड्ढे ने स्पष्ट कर दिया है कि इंदौर की सड़कें कागजी दावों पर टिकी हैं और राहगीर हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर इन पर सफर करने को मजबूर हैं।
संबंधित समाचार

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे

मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी:चंदर लोहार हत्याकांड का मामला

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत:गुंडे कमल जादौन ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकाया

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!