तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत: सीसीटीवी में कैद
KHULASA FIRST
संवाददाता

25 से अधिक फार्म हाउस में फैला डर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्राम बिहाड़िया स्थित फार्म विला कॉलोनी में देर रात अचानक तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। 28 एकड़ में फैली कॉलोनी में 25 से अधिक फार्म हाउस हैं, जहां तेंदुए की हलचल सीसीटीवी कैमरों में दिखाई देते ही रहवासियों की नींद उड़ गई।
आसपास की अन्य कॉलोनियों में भी भारी दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर रवाना हुई। विभाग की रेस्क्यू टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।
फार्म विला कॉलोनी के फुटेज स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। रेस्क्यू टीम के डिप्टी रेंजर शेर सिंह कटारे ने बताया रात में कैमरे में तेंदुए की झलक दिखी थी और टीम लगातार सर्चिंग में जुटी हुई है।
इस सर्च ऑपरेशन में वनकर्मी हरिप्रसाद योगी और रमेश अजनार सहित वन टीम को शामिल कर तेंदुए की तलाश तेज कर दी गई है। घनी आबादी और दर्जनों फार्म हाउस से सटे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
क्षेत्रीय निवासियों के अनुसार ग्राम बिहाड़िया और आसपास के रिहायशी इलाकों में तेंदुए के आने से डर का माहौल है। 28 एकड़ में फैली इस कॉलोनी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम तैनात है।
वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके।
संबंधित समाचार

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!