बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर: 200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में इंदौर को नई पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। हैदराबाद के टी-हब की तर्ज पर इंदौर में हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर विकसित किया जाएगा।
इसके लिए आईटी पार्क के पीछे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की करीब 6 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।
इस सेंटर को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPIDC) मिलकर विकसित और संचालित करेंगे।
प्रस्तावित सेंटर में एक साथ 200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को काम करने, नए आइडिया विकसित करने और उन्हें बाजार तक पहुंचाने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
स्टूडेंट्स के स्टार्टअप आइडिया को मिलेगा प्लेटफॉर्म
इन्क्यूबेशन सेंटर का मुख्य फोकस छात्रों और हाल ही में पासआउट हुए युवाओं के स्टार्टअप आइडिया को विकसित करने और उन्हें बिजनेस में बदलने पर रहेगा।
यहां स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन, तकनीकी सुविधाएं और इनोवेशन से जुड़ा वातावरण उपलब्ध कराने की योजना है।
खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस और अन्य नई तकनीकों से जुड़े आइडिया को बढ़ावा दिया जाएगा।
AI और मशीन लर्निंग समेत स्किल बेस्ड कोर्स
प्रस्तावित सेंटर में केवल स्टार्टअप्स पर ही फोकस नहीं रहेगा। यहां स्किल ओरिएंटेड डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित किए जाएंगे।
योजना के तहत एक साल के डिप्लोमा और छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें AI, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों से जुड़े पाठ्यक्रम शामिल किए जाने की योजना है।
DAVV और MPIDC मिलकर करेंगे संचालन
सेंटर के निर्माण और संचालन को लेकर DAVV और MPIDC के बीच समन्वय किया जा रहा है। DAVV के कुलपति प्रो. राकेश सिंघई MPIDC के अधिकारियों के साथ हैदराबाद स्थित टी-हब का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और मॉडल की जानकारी ले चुके हैं।
अब इन्क्यूबेशन सेंटर का प्रस्ताव शासन की मंजूरी के लिए भेजे जाने की तैयारी है। विश्वविद्यालय के मुताबिक, सेंटर में वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक तकनीक के साथ नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।
अगले साल शुरू हो सकता है काम
DAVV के मुताबिक, MPIDC के साथ इस साल के अंत तक सेंटर से जुड़े सभी प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनाने का प्रयास है। इसके बाद अगले साल निर्माण व अन्य कार्य शुरू करने की योजना है।
DAVV के कुलपति प्रो. राकेश सिंघई ने कहा, 'सेंटर में स्किल ओरिएंटेड डिप्लोमा कोर्स के लिए पूरा फ्लोर रहेगा।
एक साल के डिप्लोमा और छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स चलाए जाएंगे। MPIDC के साथ इसी साल के अंत तक सभी बिंदुओं पर सहमति बनाकर अगले साल काम शुरू करने का प्रयास है।'
संबंधित समाचार

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी:चंदर लोहार हत्याकांड का मामला

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत:गुंडे कमल जादौन ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकाया

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां

अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां

पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला:इस तारीख से राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना; विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!