खबर
Top News

मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी: चंदर लोहार हत्याकांड का मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 सितंबर 2026, 4:23 pm
शेयर करें:
मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गाय चोरी के आरोप में हुई चंदर लोहार की हत्या का आरोपी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट फरार है। 13 दिनों बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी है। हालांकि, पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार श्री राजपूत करणी सेना के मानसिंह राजावत को कल रिमांड पूरा होने पर जेल भिजवा दिया है। वहीं, हत्याकांड में प्रयुक्त उसकी स्कॉपियो कार भी जब्त कर ली है।

8 सितंबर को गाय चोरी के आरोप में चंदर लोहार की हत्या कर दी गई थी। लसूड़िया पुलिस ने आरोपी भूरू यादव और सूरज जाट के खिलाफ केस दर्ज किया था। भूरू यादव बायपास से गिरफ्तार हो गया था, लेकिन सूरज जाट फरार चल रहा है।

मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी आरोपियों की संख्या बढ़ने लगी। भूरू यादव के बाद पुलिस ने कुणाल यादव, दुर्गेश लोहार, श्री राजपूत करणी सेना के मानसिंह राजावत और एक नाबालिग को और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 15 सितंबर को मान सिंह को कोर्ट में पेश कर पांच दिनों के रिमांड पर लिया था। इस बीच कातिलाना हमले के दो मामलों सहित चार अपराधों से लदा करणी सेना का शहर अध्यक्ष अमित जादौन संगठन के पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों के साथ डीसीपी जोन-2 कार्यालय पर पहुंचा और प्रदर्शन किया था।

इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चंदर लोहार हत्याकांड में मान सिंह की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

उधर, पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त उस स्काॅर्पियो को जब्त कर लिया जिसमें वह मौके पर पहुंचा था। साथ ही रिमांड पूरा होने पर कल मानसिंह राजावत को जेल भिजवा दिया गया। बताते हैं पुलिस को सूरज जाट के साथ बिट्टू यादव व पीयूष की तलाश है।

सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड में पुलिस मुलजिम मानसिंह राजावत को जिलाबदर करने की पूरी तैयारी में है। इसके लिए आज डीसीपी जोन-2 को लसूड़िया पुलिस प्रतिवेदन भेजने वाली है। वहीं, हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट पर भी आज इनाम घोषित कर दिया जाएगा।

इतना ही नहीं जिस काली स्कॅार्पियो कार को पुलिस ने जब्त किया है। उसे लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। करीब सालभर पहले मानसिंह ने उक्त कार को खरीदा था। सौदा आठ लाख रुपए में हुआ था, लेकिन मानसिंह ने कार मालिक को महज छह लाख रुपए ही दिए थे।

सालभर से वह कार मालिक को बचे हुए पैसों के मामले में लगातार टरकाते आ रहा है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया है। इसके चलते पुलिस जल्द ही मान सिंह पर कार के मामले में दूसरा केस दर्ज कर सकती है।

ये भी पता चला है कि कार अभी भी मानसिंह के नाम ट्रांसफर नहीं हुई है। बावजूद इसके वह उसे चला रहा था। जिन हिंदू संगठनों के नाम पर मानसिंह शहरभर में हिंदूवादी छवि बताकर शहर सिर पर उठाये हुआ था। उन संगठनों के पदाधिकारियों ने भी मानसिंह से किनारा कर लिया है।

संबंधित समाचार

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

2 minutes ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

3 minutes ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

5 minutes ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

11 minutes ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

16 minutes ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

19 minutes ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

24 minutes ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

26 minutes ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

28 minutes ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

33 minutes ago
शराब है खराब
Top News

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

39 minutes ago
साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी
Top News

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

about 1 hour ago
बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर
Top News

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे

about 1 hour ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ  के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत:गुंडे कमल जादौन ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकाया

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला
Top News

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

about 1 hour ago
गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी
Top News

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

about 1 hour ago
शहर की वायरल प्रतिमा
Top News

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

about 1 hour ago
मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल
Top News

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां

about 1 hour ago
अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां
Top News

अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां

about 1 hour ago
पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला
Top News

पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला:इस तारीख से राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना; विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!