शहर की वायरल प्रतिमा: गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
KHULASA FIRST
संवाददाता

विद्याधाम में परिवार सहित विराजे बप्पा
इंदौर का ऐसा अनूठा मंदिर, जहां अकेले नहीं, पूरे कुनबे संग विराजते हैं गणपति
पांच पत्नियां, दो पुत्र, दो पोते, यहां संग-संग दर्शन देता है गणेश परिवार, रिद्धि-सिद्धि ही नहीं, यहां पांचों पत्नियों संग विराजे हैं गणपति
देश में शायद इकलौता मंदिर, जहां प्रथम पूज्य अपने पूरे परिवार के साथ विराजमान हैं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नंदलालपुरा पुरानी सब्जी मंडी के गणपति बप्पा के साथ पांच हनुमानजी के स्वरूप भी हैं। बंगाल के मूर्ति कलाकार अतुल पाल का डेरा बंगाली चौराहे पर है। दो महीने पहले आयोजक संगम सोलंकी (बाबू) और बिट्टू बागड़ी मूर्ति बुक करने पहुंचे थे।
एआई से संगम ने इंदौर के पांच हनुमान मंदिर का स्वरूप कलाकार को दे दिया और कहा कि हमें ऐसी मूर्ति चाहिए। काम जोखिमभरा था, लेकिन मूर्ति कलाकार ने काम शुरू कर दिया।
पौने दो महीने की मेहनत के बाद पांच प्राचीन मंदिर गणपति बप्पा के साथ विराजित हो गए। इन मंदिरों में सबसे पहले सीधे हाथ पर रणजीत बाबा, दास हनुमान, ऊपर सुभाष चौक के राम भक्त हनुमान।
उलटे हाथ पर अलीजा सरकार और पितृ पर्वत के हनुमानजी शामिल हैं। मूर्ति 13 सितंबर की रात ही नंदलालपुर सब्जी मंडी ले आए। हनुमानपथक के ढोल-ताशों से रात 12 बजे ध्वजारोहण किया गया।
अगले दिन दर्शन के लिए इसे खोल दिया गया। इंदौर में पहली बार ऐसी मूर्ति दिख रही है, जिसमें मंगलकारी और मंगल मूर्ति एक साथ हैं। यहा पर हर दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जैसे प्रतिदिन चलित भोजन प्रसादी वितरण, लक्की ड्रॉ और बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम।
आयोजकों की टीम में मनोरिथ पचौरी ,बंधन नवरवरिये, तनिष्क राजौरे, जानू भीलवारे का महत्वपूर्ण योगदान इस पंडाल में शामिल हैं।
इंदौर के विमानतल मार्ग पर स्थित विद्याधाम परिसर में भगवान गणेश का एक ऐसा मंदिर है जो अपनी धार्मिक विशेषता के लिए जाना जाता है। यहां गणपति बप्पा अकेले नहीं बल्कि अपनी पांच पत्नियों, दो पुत्रों, दो पोतों और अपनी सवारी मूषक सहित पूरे परिवार के साथ विराजमान हैं।
मंदिर प्रबंधन का दावा है कि संभवतः देश में यह इकलौता ऐसा स्थान है जहां गणेश जी अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन देते हैं।
परिवार सहित विराजे हैं गणपति... मंदिर में भगवान गणेश की पांच पत्नियां ऋद्धि सिद्धि तुष्टि पुष्टि और श्री की प्रतिमाएं स्थापित हैं। साथ ही दो पुत्र लाभ और शुभ तथा दो पोते आमोद और प्रमोद भी यहां विराजमान हैं।
मंदिर के पुजारी बताते हैं कि अधिकांश गणेश मंदिरों में भगवान के साथ केवल ऋद्धि और सिद्धि की ही प्रतिमाएं देखने को मिलती हैं। बाकी तीन पत्नियों के बारे में भक्तों को कम जानकारी है जबकि इनका उल्लेख शास्त्रों में मिलता है।
1995 में हुआ था निर्माण...विद्याधाम की स्थापना 1995 में स्वर्गीय महामंडलेश्वर गिरिजानंद सरस्वती ने करवाई थी। उस समय यहां कुल 14 मंदिर बनाए गए थे जिनमें एक गणेश परिवार का यह मंदिर भी शामिल है।
गणेश उत्सव में विशेष अनुष्ठान... बारह दिन के गणेशोत्सव में मंदिर में रोज सुबह षोडशोपचार पूजन और अभिषेक होता है। इसके साथ गणपति अथर्वशीर्ष के 121 पाठ किए जाते हैं और लड्डू व मोदक से सहस्रार्चन आराधना होती है।
शाम को विशेष श्रृंगार दर्शन के बाद महाआरती होती है। उत्सव के दौरान रोजाना 108 गणपति अथर्वशीर्ष पाठ और 1100 लड्डू का भोग लगाना भी परंपरा का खास हिस्सा माना जाता है।
गणेश चतुर्थी के दिन आयोजन और भी भव्य होता है। इस दिन 101 विद्वान भूदेव केसर मिश्रित गोदुग्ध से गणपति का अभिषेक कर 2100 पाठ संपन्न करते हैं और 11 हजार मोदक व लड्डुओं का भोग अर्पित कर सहस्रार्चन किया जाता है।
हर पहर लगता है भोग दिन में दो बार श्रृंगार...विद्याधाम परिसर के सभी मंदिरों में सूर्योदय से लेकर रात की विश्राम आरती तक हर पहर भोग लगाने की परंपरा है। दिन में दो बार भगवान का श्रृंगार होता है। दक्षिण भारतीय शैली में बना यह परिसर शिव परिवार और गणेश परिवार दोनों के दर्शन एक साथ कराता है।
परिसर की मुख्य देवी और अन्य मंदिर... विद्याधाम मुख्य रूप से श्री विद्या राजराजेश्वरी मां पराम्बा ललिता महात्रिपुरसुंदरी को समर्पित है। यहां देवी की आठ फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है जिसकी खासियत यह है कि देवी शेर पर नहीं बल्कि भगवान शिव की नाभि से निकले कमल पुष्प पर विराजमान दिखाई देती हैं।
राजकुमार ब्रिज के राजा...उत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रतिदिन भंडारे में भोजन ग्रहण कर रहे भक्त
राजकुमार ब्रिज के राजा गणेश जी के पावन उत्सव के तहत धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन चल रहा है। गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन हो रहा है, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
इसके साथ ही संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गणपति बप्पा की आराधना कर रहे हैं। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए बंपर इनाम एवं फ्री कूपन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
गणेश उत्सव के चलते क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक यशवंत काशीद एवं बाबू यादव तथा निवेदक राकेश टकले, धर्मेंद्र साहू, बंटी भोरुड़े एवं सोनू काशीद द्वारा आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं।
आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने की अपील की गई है।
शृंगार व छप्पन भोग से भक्तिमय हुआ मनोकामना गणेश मंदिर, छाया हर्ष
एमओजी लाइन स्थित श्री मनोकामना गणेश मंदिर में गणेशोत्सव के अवसर पर 10 दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजनों का सिलसिला जारी है। मंदिर में प्रतिदिन भगवान श्री गणेश का अलग-अलग स्वरूपों में विशेष शृंगार किया जा रहा है।
इसके साथ ही छप्पन भोग, महाआरती और प्रसाद वितरण के आयोजन भी हो रहे हैं। मंदिर के पुजारी पंडित मधुकांत व्यास ने बताया कि श्री मनोकामना गणेश मंदिर की स्थापना वर्ष 1864 में हुई थी।
यह इंदौर के प्राचीन गणेश मंदिरों में शामिल है और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश का अलग-अलग स्वरूपों में भव्य शृंगार किया जा रहा है। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। शाम को होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। लगातार 10 दिनों तक चल रहे इन आयोजनों के कारण मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
संबंधित समाचार

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे

मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी:चंदर लोहार हत्याकांड का मामला

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत:गुंडे कमल जादौन ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकाया

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां

अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां

पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला:इस तारीख से राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना; विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने:चैलेंज, इनोवेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट के नए योद्धा गौरव

प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम:इस समय के बाद नहीं होगा हवन-यज्ञ; उल्लंघन करने पर कार्रवाई

मालवा’ में कांग्रेस:बरसों से जो शहर भाजपा का गढ़; वहीं कांग्रेस ने रचा इतिहास

हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू:डिवीजन बेंच-1 में जनहित; पर्यावरण और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

देखिए वीडियो:पड़ोसी देशों में बढ़ा तनाव; एयरस्ट्राइक में इतने आतंकियों के मारे जाने का दावा, तीन नागरिकों की मौत

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत:सैकड़ों किलाेमीटर का सफर करेंगे

MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू:जानें पूरा शेड्यूल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!