14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक: महू का तस्कर आया गिरफ्त में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पत्थर गोदाम रोड पर 14.31 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपी अमन खान से पूछताछ में ड्रग्स की सप्लाई का बैकवर्ड लिंक सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर महू निवासी अर्जुन कश्यप को सह-आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक अमन ने पूछताछ में अर्जुन से एमडी ड्रग्स हासिल करना बताया था। इसके बाद प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट धारा बढ़ाई गई। क्राइम ब्रांच के अनुसार 17 सितंबर की रात टीम कोचिंग डिपो के गेट के सामने पत्थर गोदाम रोड पर चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सफेद-नीली यामाहा आर-15 पर सवार महू निवासी अमन खान को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी में उसके पास से 14.31 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपए बताई गई। पुलिस ने बाइक भी जब्त की, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपए है। अमन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
पूछताछ में सामने आया अर्जुन का नाम... रिमांड के दौरान क्राइम ब्रांच ने अमन से एमडी के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अमन ने अर्जुन कश्यप से ड्रग्स मिलने की जानकारी दी।
इसके बाद तकनीकी विश्लेषण और पतारसी के आधार पर टीम ने अर्जुन को घेराबंदी कर पकड़ लिया। अर्जुन 10वीं तक पढ़ा है और स्थानीय स्तर पर दुग्ध संकलन व डेयरी का काम करता है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा किया है।
अब मूल सप्लायर की तलाश... अर्जुन से पूछताछ में पुलिस अब मुख्य स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
संबंधित समाचार

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे

मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी:चंदर लोहार हत्याकांड का मामला

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत:गुंडे कमल जादौन ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकाया

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!