खबर
Top News

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी: दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 सितंबर 2026, 4:05 pm
शेयर करें:
गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय उसे गिरफ्तारी के आधार और वजह लिखित रूप में बताना जरूरी है।

यह जानकारी ऐसी भाषा में दी जानी चाहिए, जिसे गिरफ्तार व्यक्ति समझ सके। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस संवैधानिक सुरक्षा का पालन नहीं होने पर गिरफ्तारी और उसके आधार पर की गई आगे की हिरासत की कार्रवाई प्रभावित हो सकती है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि अनुच्छेद 22(1) के उल्लंघन के कारण किसी व्यक्ति को रिहा किया जाता है और जांच एजेंसी उसे दोबारा गिरफ्तार करना चाहती है, तो दोबारा गिरफ्तारी के लिए मजिस्ट्रेट के सामने आवेदन करना होगा।

जसरकरनजीत सिंह की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने ये निर्देश जसरकरनजीत सिंह की अपील पर सुनाए। मामला नाबालिग से जुड़े यौन अपराध के आरोपों की जांच से संबंधित था। सिंह की गिरफ्तारी के समय उन्हें गिरफ्तारी के कारण लिखित रूप में नहीं बताए गए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने इस आधार पर गिरफ्तारी को कानून के अनुरूप नहीं माना। इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने निचली अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए तत्काल रिहाई का निर्देश दिया गया था।

अनुच्छेद 22(1) के तहत लिखित जानकारी देना जरूरी
जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर की पीठ ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी के आधार की जानकारी प्रभावी तरीके से देना जरूरी है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसलों में स्पष्ट किया है कि गिरफ्तारी के कारण लिखित रूप में और ऐसी भाषा में बताए जाने चाहिए, जिसे आरोपी समझता हो। इस संवैधानिक अधिकार का पालन नहीं होने पर गिरफ्तारी की वैधता प्रभावित होती है।

दोबारा गिरफ्तारी के लिए मजिस्ट्रेट के सामने जाना होगा
कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक, यदि अनुच्छेद 22(1) के उल्लंघन के कारण किसी आरोपी को रिहा किया जाता है और जांच एजेंसी को उसकी हिरासत फिर से जरूरी लगती है, तो एजेंसी सीधे उसे गिरफ्तार नहीं कर सकेगी।

ऐसी स्थिति में मजिस्ट्रेट के सामने आवेदन करना होगा। आवेदन में मुख्य रूप से यह स्पष्ट करना होगा कि दोबारा गिरफ्तारी की जरूरत क्यों है।

पहली गिरफ्तारी के समय कानूनी प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं हुआ। आरोपी को गिरफ्तारी के कारण लिखित रूप में बताए जाने की स्थिति।

पहली गिरफ्तारी में गलती करने वाला अधिकारी दोबारा गिरफ्तारी नहीं करेगा
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि पहली गिरफ्तारी में संवैधानिक प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ है, तो उसी अधिकारी को दोबारा गिरफ्तारी का निर्णय लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

मामले की आगे की जांच किसी अन्य अधिकारी को सौंपने और पहली गिरफ्तारी में नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया अपनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बाद में चार्जशीट दाखिल करने से गलती नहीं होगी ठीक
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी के समय संवैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं होने के बाद बाद में चार्जशीट दाखिल कर देने या अदालत द्वारा संज्ञान लेने से शुरुआती कानूनी खामी अपने आप ठीक नहीं हो जाती।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी कहा है कि गिरफ्तारी के आधार की जानकारी न देना अनुच्छेद 22(1) के तहत आरोपी के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।

हर गिरफ्तारी में लागू होगी संवैधानिक सुरक्षा
अनुच्छेद 22(1) के तहत गिरफ्तारी के कारण बताए जाने की सुरक्षा को सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़ा महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार माना है।

कोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति को यह पता होना चाहिए कि उसे किस आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है, ताकि वह कानूनी सलाह लेकर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने सहित उपलब्ध कानूनी उपायों का इस्तेमाल कर सके।

क्या है अनुच्छेद 22(1)?
संविधान का अनुच्छेद 22(1) गिरफ्तार व्यक्ति को यह सुरक्षा देता है कि उसे गिरफ्तारी के आधार की जानकारी दी जाए और उसे अपनी पसंद के वकील से कानूनी सलाह लेने और बचाव का अधिकार मिले।

सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी के कारणों की प्रभावी जानकारी देना इस संवैधानिक सुरक्षा का अनिवार्य हिस्सा है।

संबंधित समाचार

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

1 minute ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

6 minutes ago
शराब है खराब
Top News

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

12 minutes ago
साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी
Top News

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

18 minutes ago
बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर
Top News

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे

20 minutes ago
मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी
Top News

मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी:चंदर लोहार हत्याकांड का मामला

25 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ  के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत:गुंडे कमल जादौन ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकाया

32 minutes ago
देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला
Top News

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

37 minutes ago
शहर की वायरल प्रतिमा
Top News

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

43 minutes ago
मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल
Top News

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां

about 1 hour ago
अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां
Top News

अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां

about 1 hour ago
पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला
Top News

पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला:इस तारीख से राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना; विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

about 1 hour ago
‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने
Top News

‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने:चैलेंज, इनोवेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट के नए योद्धा गौरव

about 1 hour ago
प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम:इस समय के बाद नहीं होगा हवन-यज्ञ; उल्लंघन करने पर कार्रवाई

about 1 hour ago
मालवा’ में कांग्रेस
Top News

मालवा’ में कांग्रेस:बरसों से जो शहर भाजपा का गढ़; वहीं कांग्रेस ने रचा इतिहास

about 1 hour ago
हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू
Top News

हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू:डिवीजन बेंच-1 में जनहित; पर्यावरण और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पड़ोसी देशों में बढ़ा तनाव; एयरस्ट्राइक में इतने आतंकियों के मारे जाने का दावा, तीन नागरिकों की मौत

about 2 hours ago
हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत
Top News

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत:सैकड़ों किलाेमीटर का सफर करेंगे

about 2 hours ago
MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू
Top News

MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू:जानें पूरा शेड्यूल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!