शराब है खराब: बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शराब है खराब, फिर गुणवत्ता पर उठे सवाल? शहर से सामने आए एक वीडियो ने शराब का सेवन करने वालों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शहर की एक शराब दुकान से खरीदी गई बडवाइजर ब्रांड की बियर की बोतल के अंदर कीड़े दिखाई दिए।
शराब की गुणवत्ता पर उठे सवाल... बोतल के अंदर की वीडियो सामने आने के बाद अब शराब की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए है। बियर की बोतल खरीदने के बाद जब उसे देखा गया तो उसके अंदर कुछ संदिग्ध चीजें नजर आईं। ध्यान से देखने पर कीड़े उसके बोतल के अंदर साफ दिखाई दिए।
इसके बाद ग्राहक ने मामले की जानकारी शराब दुकान संचालक को दी। मामले को लेकर जब सप्लायर तरुण अरोरा से सवाल किया गया तो, उनकी और से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब सवाल यह है कि आखिर बोतल के अंदर यह सब कैसे पहुंचा और बाजार में आने से पहले इसकी गुणवत्ता की जांच हुई थी या नहीं?
शराब खरीदते समय बरतें सावधानी.. इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि और इसके कारण की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। लेकिन यह मामला शराब का सेवन करने वालों के लिए एक जरूरी चेतावनी जरूर है।
अगर आप भी बोतलबंद बियर या कोई अन्य पैक्ड ड्रिंक खरीदते हैं तो बोतल खोलने से पहले उसकी सील, एक्सपायरी डेट, बैच नंबर और बोतल के अंदर की स्थिति जरूर जांचें।
अगर बोतल में कोई संदिग्ध चीज दिखाई दे तो उसका सेवन न करें, साथ ही ऐसी स्थिति में बिल, बोतल और पैकेजिंग को सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग या उपभोक्ता शिकायत तंत्र के सामने मामला रखा जा सके।
एक पल की लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है, इसलिए बोतल खोलने से पहले एक बार जरूर देखें कहीं आपके हाथ में आई बियर भी तो संदिग्ध नहीं? अब देखने वाली बात होगी कि इस वीडियो और शिकायत के सामने आने के बाद संबंधित विभाग मामले की जांच करता है या नहीं।
गौरतलब है कि हाल ही में सागर में जहरीली शराब के सेवन करने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रहे है। इस बीच इस तरह का मामला सामने आना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
संबंधित समाचार

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे

मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी:चंदर लोहार हत्याकांड का मामला

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत:गुंडे कमल जादौन ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकाया

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!