खबर
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान: कांग्रेस का प्रदर्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 सितंबर 2026, 4:46 pm
शेयर करें:
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान

राहुल गांधी की छवि धूमिल करने का आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से ठीक पहले विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए ‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों को लेकर मामला गरमा गया है। शहर कांग्रेस समिति ने भारतीय जनता पार्टी पर राहुल गांधी की छवि खराब करने और कार्यक्रम के खिलाफ सुनियोजित दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाते हुए पंढरीनाथ थाने का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने मामले में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इंदौर नगर कांग्रेस समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव तथा मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश उपाध्यक्ष राज जोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा।

इसके साथ ही प्रभारी थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को लिखित शिकायत देकर सार्वजनिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने और मुद्रण केंद्र के अभिलेख खंगालने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति किसी नेता की छवि धूमिल करने वाली प्रचार सामग्री लगाना कानून का उल्लंघन है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर कार्यक्रम को बाधित करने और भ्रम फैलाने की साजिश रची गई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मामले में बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की गई है।

प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश उपाध्यक्ष राज जोगी, नगर कांग्रेस प्रभाग अध्यक्ष रविकांत मिश्रा, संतोष यादव, प्रेम वर्मा, विशाल चतुर्वेदी, शेलू सेन, रोहित जोशी, गिरीश जोशी, वीरू झंझोट, अख्तर जावेद, मेहमूद पठान, नीलेश गौसर, मुकेश पुरी, लवेश यादव, प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश सचिव संजय शुक्ला, गंगेश हटकर, अशोक नालिया, राजीव शर्मा, अश्विन जोशी, योगीत गुप्ता, लुभेश सिंह, बरकत खान, गोविंद शर्मा, उस्मान गनी मुल्तानी, रविंद्र विश्वकर्मा, शेख सलीम, चिंतामणि शर्मा, चंदन सोंकिया, दादू रघुवंशी, अमजद खान और मुकेश योगी समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ज्ञापन का वाचन प्रभाग अध्यक्ष रोहित जोशी ने किया, संचालन राष्ट्रीय भारतीय छात्र संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष लवेश यादव ने संभाला और आभार प्रदर्शन मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश सचिव संजय शुक्ला ने व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

5 minutes ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

6 minutes ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

12 minutes ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

13 minutes ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

15 minutes ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

21 minutes ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

26 minutes ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

29 minutes ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

34 minutes ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

36 minutes ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

43 minutes ago
शराब है खराब
Top News

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

about 1 hour ago
साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी
Top News

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

about 1 hour ago
बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर
Top News

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे

about 1 hour ago
मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी
Top News

मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी:चंदर लोहार हत्याकांड का मामला

about 1 hour ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ  के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत:गुंडे कमल जादौन ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकाया

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला
Top News

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

about 1 hour ago
गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी
Top News

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

about 1 hour ago
शहर की वायरल प्रतिमा
Top News

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

about 1 hour ago
मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल
Top News

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!