सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य: बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!
KHULASA FIRST
संवाददाता

महेश दीक्षित 98935-66422, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बालाघाट एसपी के रूप में जब आदित्य मिश्रा ने पद संभाला और अपराधों पर त्वरित कार्रवाई कर उनका खुलासा करना शुरू किया, तो जिले की जनता उनकी कार्यप्रणाली की मुरीद बन गई। लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जागने लगा लेकिन कई गंभीर अपराधों के खुलासे के बावजूद अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए, तो जनता का विश्वास फिर डगमगाने लगा।
मिश्रा के कार्यकाल में कई ऐसे गंभीर अपराधों में कथित तौर पर सफेदपोश नेताओं के नाम आने के बाद कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हुए। पुलिस कार्रवाई से बचती नजर आई।
नांदी का डबल मर्डर कांड... कटंगी क्षेत्र के ग्राम नांदी में 14 सितंबर 2025 को हार्डवेयर कारोबारी हेमेंद्र बिसेन और पत्नी योगिता बिसेन की घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। एसपी लाव-लश्कर के साथ पर पहुंचे थे और खुलासे का दावा किया गया था लेकिन अनसुलझा है। ऐसे में पुलिस की जांच और कार्रवाई को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
600 करोड़ का डबल मनी कांड... लांजी तहसील के ग्राम बोलेगांव में करीब 600 करोड़ रुपये का डबल मनी कांड सामने आया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोमेन्द्र कंकराने समेत कुछ को गिरफ्तार किया लेकिन जैसे ही भाजपा के पूर्व विधायक का नाम आया और उसके पीएसओ से मुख्य आरोपी का वाहन जब्त होने की बात सामने आई, मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे।
न पूर्व विधायक की गिरफ्तारी हुई और न पीएसओ की। सवाल है जांच में तथ्य सामने आए थे तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
आत्महत्या या हत्या?... मलाजखंड क्षेत्र के ग्राम पौनी निवासी तथा ‘गणेश कंस्ट्रक्शन कंपनी’, ‘गणेश इंटरप्राइजेज’, ‘कान्हा हेरिटेज होटल एंड रेस्टोरेंट’, ‘कान्हा शहनाई लॉन’ और ‘साईं पेट्रोल पंप’ जैसे प्रतिष्ठानों के संचालक 30 वर्षीय शशांक पटले का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला था।
बताया गया था दुपट्टे से फांसी लगा ली थी। आज तक पुलिस प्रकरण की पूरी तस्वीर स्पष्ट नहीं कर पाई।
आदिवासियों की जमीन कांड... वारासिवनी तहसील में भूमाफियाओं द्वारा आदिवासियों को प्रलोभन देकर उनकी जमीन खरीदने का अपराध दर्ज किया गया था। आरोप है आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय पर्याप्त समय दिया गया, जिससे वे आसानी से जमानत करा सकें।
कोचिंग संचालक की मौत का रहस्य...बालाघाट अपाला कोचिंग के संचालक नारायण बोपचे का शव आमाघाट में वैनगंगा नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला था। इसका भी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
किरनापुर थाना पथराव कांड ने फिर खड़े किए सवाल...15 सितंबर को किरनापुर में मरार माली समाज के प्रदर्शन के दौरान पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। चर्चा है डबल मनी और चावल चोरी से जुड़े संदिग्ध लोगों ने एसपी मिश्रा को हटाने के लिए कथित तौर पर प्रायोजित पथराव को अंजाम दिया था।
इसमें कुछ नेताओं और शराब कारोबारियों के शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आरोप यह भी है पुलिस ने आरोपी रसूखदारों पर कार्रवाई करने के बजाय कथित रूप से इस्तेमाल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बड़े सवालों के बीच एसपी की कार्यप्रणाली... पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के कार्यकाल में बालाघाट में कई ऐसे गंभीर और चर्चित अपराध सामने आए, जिनकी गूंज पूरे जिले में सुनाई दी।
शुरुआती दौर में त्वरित कार्रवाई और अपराधों के खुलासे से एसपी ने जिस भरोसे को हासिल किया था, वही भरोसा अब कई मामलों में कार्रवाई के अंतिम परिणाम सामने नहीं आने के कारण सवालों के घेरे में है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पुलिस की कार्रवाई केवल आम नागरिकों तक सीमित है? क्या प्रभावशाली नेताओं और रसूखदार लोगों के नाम सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई की धार कुंद पड़ जाती है?
1100 करोड़ रुपए का चावल घोटाला
एथेनॉल के नाम पर हुए बहुचर्चित 1100 करोड़ के चावल घोटाला कांड में कई मिलर्स और उनके करीबियों के नाम सामने आने की बात कही गई। इसके बावजूद बड़े मिलर्स की गिरफ्तारी नहीं की गई।
आरोप है कि उन्हें इतना समय दिया गया कि वे अपनी जमानत कराने की स्थिति में पहुंच गए। इस मामले में मिलों के कंप्यूटर ऑपरेटर और ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया।
लेकिन जैसे ही मामले में पूर्व मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे के बड़े भाई राजकुमार कांवरे का नाम सामने आने की बात कही गई, पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो गए।
आरोप है कि राजकुमार कांवरे को मामले से बचाने के लिए उनके दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
संबंधित समाचार

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!