खबर
Top News

हत्या से एक दिन पहले शहर पहुंचे थे आरोपी: हत्या से पहले कर रहे थे रेकी; इन शहरों में भेजी गई पुलिस टीमें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मई 2026, 11:53 am
शेयर करें:
हत्या से एक दिन पहले शहर पहुंचे थे आरोपी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग कॉलोनी में गुरुवार रात हुई सनसनीखेज गोलीबारी को पुलिस गैंगवार और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। बदमाशों ने अवितेंद्र पुत्र अटल सिंह तोमर निवासी अग्रवाल नगर की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक इस वारदात को गुलशन यादव, गौरव जाट उर्फ डिल्लू और उनके साथियों ने अंजाम दिया। शुरुआती जांच में मामला 2024 में हुए विष्णु यादव हत्याकांड के बदले से जुड़ा बताया जा रहा है।

क्रेटा कार में बैठे अवितेंद्र पर बरसाईं गोलियां
पुलिस के अनुसार अवितेंद्र अपनी क्रेटा कार में दो साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे और दूर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

गोलीबारी में अवितेंद्र को दो गोलियां लगीं, जबकि अन्य गोलियां पास खड़ी कारों में जा लगीं। हमलावर कथित रूप से राइफल जैसे हथियार से फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। अवितेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हत्या से एक दिन पहले इंदौर पहुंचे थे आरोपी
Indore पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात से एक दिन पहले ही शहर पहुंच गए थे और लगातार अवितेंद्र की रेकी कर रहे थे।सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी सुबह से उसकी गतिविधियों पर नजर रखते दिखाई दिया है।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे कैमरों की डीवीआर जब्त कर ली है। फुटेज में रेकी करने वाला आरोपी और बाइक पर सवार अन्य बदमाश आते-जाते दिखाई दिए हैं।

2024 के हत्याकांड से जुड़ी रंजिश
पुलिस के मुताबिक नवंबर 2024 में हुए विष्णु यादव हत्याकांड में अवितेंद्र भी आरोपी था। उसी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत भी चल रही थी, लेकिन गुलशन यादव अपने भाई विष्णु की हत्या का बदला लेने की बात कहता रहा था। पुलिस अब इसी एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है।

भिंड और शिवपुरी भेजी गईं पुलिस टीमें
आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें भिंड और शिवपुरी रवाना की गई हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी जल्द सरेंडर कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर अपराध का प्रदर्शन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी गौरव जाट, गुलशन यादव और डिल्लू पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि गौरव जाट सोशल मीडिया पर हथियारों और अपराधों से जुड़ी अखबारी कटिंग के स्टेटस लगाकर दहशत फैलाने की कोशिश करता था।

डिल्लू के खिलाफ भी हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 5 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 6 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 6 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 6 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 6 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 6 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 7 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 7 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 7 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 7 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 7 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 7 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 7 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 7 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 7 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 7 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 7 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 7 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!