अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव: तेल पर गहराया संकट; जानिए भारत के पास कितने दिनों का है भंडार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक बार फिर कई देशों की चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किये की राजधानी अंकारा में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि ईरान के साथ हुआ संघर्षविराम समझौता अब समाप्त हो चुका है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की प्राथमिकता ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना है। इस बीच, हालिया अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है।
तेल की कीमतों में उछाल
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 6 प्रतिशत बढ़कर 78 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। वहीं WTI क्रूड भी करीब 74.47 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता है तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे तेल की कीमतों पर और दबाव बन सकता है।
भारत के पास कितना है कच्चे तेल का भंडार?
कमोडिटी इंटेलिजेंस फर्म Kpler की 3 जुलाई 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, जून के अंत तक भारत के रणनीतिक भंडार, रिफाइनरियों और व्यावसायिक स्टोरेज में कुल 10.4 करोड़ बैरल कच्चे तेल का भंडार मौजूद था। यह पिछले लगभग एक वर्ष का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह वृद्धि जून में रिकॉर्ड स्तर पर हुए कच्चे तेल के आयात के कारण हुई।
कितने दिन की जरूरत पूरी कर सकता है भारत?
भारत की दैनिक कच्चे तेल की खपत लगभग 50 लाख बैरल मानी जाती है। इस आधार पर उपलब्ध 10.4 करोड़ बैरल का कुल भंडार देश की लगभग 21 दिन की जरूरत पूरी कर सकता है। भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (SPR) की क्षमता 53.3 लाख मीट्रिक टन है, जो लगभग 3.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल के बराबर है। यह अकेले लगभग 8 दिन की जरूरत पूरी करने में सक्षम है।
कमर्शियल स्टॉक भी उपलब्ध
रणनीतिक भंडार के अलावा देश की तेल रिफाइनरियों और डिपो में पेट्रोल, डीजल, एटीएफ और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का व्यावसायिक स्टॉक भी रखा जाता है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।
दुनिया के प्रमुख देशों के पास कितना तेल भंडार?
चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा रणनीतिक तेल भंडार माना जाता है। ऊर्जा विश्लेषण कंपनी Vortexa के अनुमान के अनुसार, 2025 के अंत तक उसका ऑनशोर कच्चे तेल का भंडार लगभग 1.13 अरब बैरल था। अमेरिका के सरकारी रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार में करीब 41.5 करोड़ बैरल कच्चा तेल मौजूद है।
जापान के पास लगभग 47 करोड़ बैरल का आपातकालीन तेल भंडार है, जो उसकी करीब 254 दिनों की घरेलू जरूरत पूरी कर सकता है। ब्रिटेन के पास करीब 3.8 करोड़ बैरल कच्चा तेल और लगभग 3 करोड़ बैरल रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का रणनीतिक भंडार है, जो लगभग 90 दिनों तक की जरूरत पूरी करने में सक्षम माना जाता है।
संबंधित समाचार

किचन में आग भड़कने से मचा हड़कंप:मकान में मौजूद थे 40 छात्र और 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा:खाते में एक दिन में जमा हुए 1 करोड़ रुपए से ज्यादा; 34 राज्यों के मामलों से जुड़ा मिला कनेक्शन

रसूख की गोली से घायल हो गया ढोली:ढोलक बजा रहे युवक को लगते ही बहने लगा खून

दूध से समृद्धि की कहानी लिख रहे 13 गांव:सालाना 22 करोड़ का कारोबार

टिकट के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता के तीखे तेवर:बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे; अचानक तबीयत बिगड़ने से भोपाल यात्रा रद्द

वीडियो देखिये, संविधान दिवस पर शिवराज ने कांग्रेस को घेरा:याद दिलाया आपातकाल; बोले- डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को जेल में किसने डाला

संविधान दिवस पर जबलपुर में कांग्रेस का बड़ा आयोजन:संविधान रक्षा मार्च में जुटेंगे दिग्गज

नगर निगम के टैंकर की चपेट में आया कर्मचारी:ड्राइवर ने अचानक बढ़ा दी गाड़ी; डिवाइडर के बीच फंसा, लोग चिल्लाए तो बची जान

पति की मुश्किल में दिया साथ:अब उसी पर प्रताड़ना का आरोप; कांस्टेबल की पत्नी पहुंची अस्पताल

प्राण-प्रतिष्ठा एवं कुंभाभिषेक महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री:जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे:शराब सहित 18 लाख का माल बरामद; ढाबों और अवैध परिवहन पर विशेष नजर

एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार:सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

कांस्टेबल पर पत्नी से मारपीट का आरोप:सिर दीवार पर पटका; पहले भी छोड़ चुकी है पति का घर

देवी अहिल्या की नगरी का प्रभार छोड़ने से पहले दिग्गजों से मिले मुख्यमंत्री:ग्रामीण विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

मां ने 10 साल की बेटी के साथ लगाई फांसी:सुसाइड नोट में किए चौंकाने वाले खुलासे

पैकेज्ड फूड पर अब लगेगा लाल चेतावनी का निशान:सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; उत्पादों पर होगी चेतावनी, दो चरणों में नियम लागू करने का प्रस्ताव

शहर का प्रभार बदला तो फिर याद आए मंत्री के वो बोल:किससे बोले थे-आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं; अब ये मंत्री संभालेंगे जिम्मेदारी

एमपी में बदलने जा रहा मध्याह्न भोजन का मेन्यू:अब हर अंचल के बच्चों को मिलेगा अपने क्षेत्र का स्वाद; शहरी और ग्रामीण स्कूलों में अलग-अलग व्यवस्था

न्यूजीलैंड में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया:देर रात आरंभ होगा दूसरा क्रिकेट टेस्ट; गुरनूर बरार को मिल सकता है डेब्यू का मौका, सिराज के खेलने पर संशय

भीषण अग्निकांड:तेल टैंकर पलटते ही हुआ धमाका; 31 लोगों की मौत, 21 घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!