कमीशन के चक्कर में नहीं खोला टेंडर: दो महीने से इंतजार कर रहे मछुआ समाजजन; मत्स्य पालन से नगर निगम को होना है करोड़ों रुपए की आय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम यदि कोई टेंडर निकालता है तो वह तब तक नहीं खोला जाता, जब तक नेताओं और अधिकारियों का कमीशन सेट नहीं हो जाता। ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और अब इसी तरह के एक और मामले का खुलासा हुआ है। निगम ने शहर के 18 तालाब 10 साल के लिए पट्टे पर देने के लिए दो फरवरी को विज्ञप्ति जारी की थी।
इसमें टेंडर भरने की आखिरी तारीख छह मार्च शाम 5 बजे तक थी। टेंडर नौ मार्च को कार्यपालन यंत्री ड्रेनेज विभाग के कार्यालय में खोला जाना था, लेकिन दो माह से अधिक गुजरने के बावजूद अभी तक नहीं खोला गया है।
इस में सिर्फ मछुआ सहकारी समिति या समूह में पंजीकृत वंशानुगत मछुआ जाति का व्यक्ति ही हिस्सा ले सकता है। वंशानुगत मछुआ सामान्यतः बेहद गरीब होती है।
इनके जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश मत्स्य पालन नीति बनाई गई थी, लेकिन निगम के नेता और अधिकारी इस नीति से मछुआ जाति के लोगों को आगे बढ़ने का मौका नहीं दे रहे हैं।
शहर के 18 मुख्य तालाबों में मत्स्य पालन के लिए यह टेंडर निकाला गया था। 10 साल के लिए निकल गए इस टेंडर से नगर निगम इंदौर को करोड़ों रुपए की आय होना है।
मछुआ जाति के गरीब लोग निगम के अधिकारियों व नेताओं को कमीशन देने को तैयार नहीं है, इससे निगम के अधिकारियों ने इस टेंडर को अभी तक खोला ही नहीं है।
वैसे टेंडर की तारीख निकलने के बावजूद टेंडर नहीं खोलने का खेल निगम में नया नहीं है। भागीरथपुरा इलाके में नर्मदा लाइन बदलने का टेंडर भी महीनों तक रोका था, इसकी वजह से यहां के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर थे और वही जहरीला पानी पीने की वजह से तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की अकाल मृत्यु हो गई थी।
अधिकारियों को नहीं है होश... हैरानी है कि गरीबों के कल्याण और नगर निगम की कमाई से संबंधित इस काम के बारे में अधिकारियों को होश ही नहीं है।
जल संसाधन विभाग के अपर आयुक्त आशीष कुमार पाठक से जब इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इस टेंडर के बारे में जानकारी नहीं है।
जबकि आशीष कुमार पाठक जनवरी महीने से जल संसाधन विभाग के अपर आयुक्त है, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि शहर के 18 तालाब मछली पालन के लिए पट्टे पर दिए जाने को लेकर टेंडर निकाला गया है।
टेंडर की तारीख भी पूरी हो चुकी है, लेकिन उसके बावजूद नहीं खोला गया। खुलासा फर्स्ट द्वारा इस बारे में पूछे जाने के बाद अपर आयुक्त आशीष कुमार पाठक ने कहा है कि वह इस मामले का पता लगाएंगे।
एमआईसी सदस्य का अजीब तर्क... इस मामले में निगम के जल संसाधन विभाग के प्रभारी एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा का कहना है कि टेंडर के बारे में दो दिन पहले ही जानकारी ली गई थी, जिन लोगों ने टेंडर भरा है उनके बारे में मत्स्य विभाग से जानकारी हासिल की जा रही है कि वह सही लोग हैं या नहीं, वह रजिस्टर्ड है या नहीं।
इसके अलावा बबलू शर्मा यह भी कह रहे हैं मत्स्य सहकारी समिति के जो भी समूह तालाब से नजदीक रहने वाले होंगे, उन्हें ही तालाब का टेंडर दिया जाएगा, दूर वालों को टेंडर नहीं दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!