मंदिर का जमीन विवाद पहुंचा हाईकोर्ट: सरकार समेत कई अधिकारियों को नोटिस; इस विधायक को भी पक्षकार बनाने की छूट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित करीब 45 हजार वर्गफीट जमीन के स्वामित्व को लेकर चल रहा विवाद अब इंदौर हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य शासन, राजस्व विभाग, संभागायुक्त उज्जैन, कलेक्टर, नगर निगम उज्जैन और संबंधित राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि याचिकाकर्ता चाहें तो भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय को भी मामले में पक्षकार बनाया जा सकता है। मामले की अगली सुनवाई नोटिस तामील होने के बाद होगी।
सरकारी जमीन को निजी बताकर सौदा करने का आरोप
जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि महाकाल मंदिर के पास स्थित शासकीय भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में निजी भूमि दर्शाकर उसका सौदा किया गया।
विवादित जमीन का एक हिस्सा वर्तमान में हरिफाटक पार्किंग के रूप में उपयोग हो रहा है, जहां महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन खड़े करते हैं। आरोप है कि इसी जमीन पर निजी व्यावसायिक परियोजना व फाइव स्टार होटल विकसित करने की तैयारी की जा रही है।
कांग्रेस पार्षद की शिकायत के बाद पहुंचा मामला हाईकोर्ट
इस मामले की शिकायत कांग्रेस पार्षद राजेंद्र कुवाल ने लोकायुक्त, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और अन्य एजेंसियों से की थी। इसके बाद उन्होंने 14 जुलाई 2026 को इंदौर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और शासकीय भूमि की सुरक्षा की मांग की। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता जयेश गुरनानी ने पैरवी करते हुए बताया कि मामले में राज्य शासन और संबंधित राजस्व अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया है।
1950 के रिकॉर्ड में शासकीय भूमि होने का दावा
याचिका के अनुसार, ग्राम कस्बा उज्जैन, पटवारी हल्का क्रमांक-05 स्थित सर्वे नंबर 3664/1, 3666/1, 3690/1/1 और 3691/1 की कुल लगभग 1.877 हेक्टेयर भूमि वर्ष 1950 के राजस्व अभिलेखों में "पट्टा तकायमी कारखाना" के रूप में शासकीय भूमि दर्ज थी।
आरोप है कि बाद के वर्षों में बिना किसी सक्षम न्यायिक या राजस्व आदेश के इस भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कर दिया गया। बाद में इसका एक हिस्सा यूटोपिया होटल एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम स्थानांतरित किया गया, जिसके निदेशकों में भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय का नाम भी बताया गया है।
सिंहस्थ और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर असर की आशंका
याचिका में कहा गया है कि यदि इस भूमि पर निजी निर्माण या व्यावसायिक गतिविधियां होती हैं तो महाकाल मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की पार्किंग व्यवस्था प्रभावित होगी। साथ ही आगामी सिंहस्थ महापर्व के दौरान यातायात, भीड़ प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।
सर्वे नंबर 3677 का भी दिया गया हवाला
याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि विवादित भूमि से लगी सर्वे नंबर 3677 की जमीन को पहले ही राजस्व अधिकारियों द्वारा शासकीय भूमि घोषित किया जा चुका है।
इसके अलावा 27 नवंबर 2024 को सिविल न्यायालय के फैसले में भी उस भूमि की शासकीय स्थिति बरकरार रखी गई थी। इसी आधार पर पूरे भूमि रिकॉर्ड की व्यापक जांच की मांग की गई है।
3.82 करोड़ रुपए में हुई थी जमीन की खरीद
विवादित मामला करीब 45 हजार वर्गफीट जमीन से जुड़ा है। दस्तावेजों के अनुसार यह जमीन 2 मार्च 2026 को यूटोपिया होटल एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 3.82 करोड़ रुपए में खरीदी थी। कंपनी के निदेशकों और साझेदारों में भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय और इकबाल सिंह गांधी के नाम बताए गए हैं।
अधिवक्ता बोले- यह जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधा का मुद्दा
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता जयेश गुरनानी ने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि महाकाल मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सार्वजनिक पार्किंग, शासकीय भूमि की सुरक्षा और सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण जनहित का मामला है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने की मांग की है।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!