खबर
Top News

भीषण सड़क हादसा: 3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 सितंबर 2026, 1:59 pm
शेयर करें:
भीषण सड़क हादसा

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
कृष्ण जन्मोत्सव देखकर घर लौट रहीं तीन महिलाओं की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घिरोना हनुमान मंदिर के पास दिल्ली की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हाईवे किनारे दुकानों में जा घुसा ट्रक
टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बनी कुछ दुकानों में जा घुसा, जिससे दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कृष्ण जन्मोत्सव के बाद पैदल घर लौट रही थीं महिलाएं
पुलिस के मुताबिक तीनों महिलाएं हरफूल का पुरा गांव की रहने वाली थीं। उनका घर हाईवे के किनारे घिरोना हनुमान मंदिर से कुछ दूरी पर बताया गया है। शुक्रवार रात तीनों कृष्ण जन्मोत्सव देखने के बाद घर की ओर लौट रही थीं।

मौके पर मौत
इसी दौरान दिल्ली की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद तीनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और संबंधित टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को सड़क से हटाने का काम शुरू किया।

मृतकों में दो कमला, एक सास-बहू
सिविल लाइन पुलिस ने मृतकों की पहचान कमला कुशवाहा (50), पति फूल सिंह; कमला कुशवाहा (50), पति बालकिशन और पूनम कुशवाहा (28), पति धर्मवीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इनमें एक कमला और पूनम सास-बहू थीं।

तीसरी महिला भी परिवार की सदस्य बताई जा रही है, हालांकि उनका आपसी रिश्ता क्या है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

ट्रक चालक गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

संबंधित समाचार

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला
Top News

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

6 minutes ago
इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट
Top News

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

20 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

30 minutes ago
बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत
Top News

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

about 1 hour ago
सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

about 1 hour ago
मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद
Top News

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

about 1 hour ago
सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Top News

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

about 1 hour ago
मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल
Top News

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

about 1 hour ago
सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव
Top News

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

about 1 hour ago
स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए
Top News

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या
Top News

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

about 2 hours ago
इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर
Top News

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

about 2 hours ago
मस्जिद पर चला बुलडोजर
Top News

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

about 2 hours ago
पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह
Top News

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

about 2 hours ago
करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

about 3 hours ago
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

about 3 hours ago
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!