मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद: संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फीनिक्स-प्राइड ऑफ इंडिया मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सर्व ब्राह्मण युवा संगठन ने मॉल प्रबंधन पर हिंदू धर्म में पूजनीय तुलसी के पौधों को सजावटी पौधों की तरह ऐसे स्थान पर लगाने का आरोप लगाते हुए तत्काल उन्हें हटाने की मांग की है।
स्मोकिंग जोन में तुलसी लगाने पर जताई आपत्ति
संगठन के अध्यक्ष पं. संदीप जोशी के मुताबिक, मॉल के स्मोकिंग जोन में लगाए गए तुलसी के पौधों के आसपास रोजाना सिगरेट पी जाती है।
उनका आरोप है कि वहां सिगरेट के टुकड़े फेंके जाने के साथ गुटखा और पान की गंदगी भी पौधों पर थूकी जा रही है। संगठन का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़ी तुलसी को ऐसे स्थान पर रखना हिंदू समाज की भावनाओं के प्रति असंवेदनशीलता है।
मॉल प्रबंधन को लिखित शिकायत
पं. जोशी ने बताया कि इस मामले में मॉल प्रबंधन को लिखित शिकायत देकर तुलसी के पौधों को स्मोकिंग जोन से तत्काल हटाने की मांग की गई है। संगठन ने सुझाव दिया है कि पौधों को किसी स्वच्छ, पवित्र और सम्मानजनक स्थान पर स्थापित किया जाए।
उन्होंने कहा कि 'तुलसी हमारे लिए कोई साधारण डेकोरेटिव प्लांट नहीं, बल्कि माता के स्वरूप में पूजनीय हैं। मॉल प्रबंधन इसे केवल सजावट का विषय समझने की भूल न करे।'
शिकायत नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
संगठन ने मॉल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शिकायत के बाद भी तुलसी के पौधों को वहां से नहीं हटाया गया, तो संगठन के कार्यकर्ता स्मोकिंग जोन से पौधों को सम्मानपूर्वक हटाएंगे और वहां की मिट्टी मॉल के अंदर डालेंगे। संगठन ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संवेदनशील विषय बताते हुए मॉल प्रबंधन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
संबंधित समाचार

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!