प्रदर्शन में मारपीट केस: आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार से हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया था। शनिवार को उसे पटियाला हाउस कोर्ट में वर्चुअली पेश किया गया, जहां से एक दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की गई।
स्वतंत्र की गिरफ्तारी CJP के शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर किए गए प्रदर्शन के बाद हुई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 72 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और मामले में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गईं।
23 जून की घटना, अब फिर गरमाया मामला
मामला 23 जून 2026 का है। जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार अपनी 14 वर्षीय बेटी निशु और एक अन्य व्यक्ति के साथ मौजूद थे।
FIR के मुताबिक, प्रदर्शन की वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद संजय के साथ मारपीट हुई और उनके सिर में चोट लगी।
पुलिस के अनुसार, झड़प के दौरान एक व्यक्ति के हाथ में पहने कड़े से संजय के सिर पर चोट लगी थी। उन्हें इलाज और मेडिकल जांच के लिए RML अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने चोट को साधारण बताया है।
वायरल पॉडकास्ट से बढ़ा विवाद
मामला उस समय फिर चर्चा में आया जब स्वतंत्र भारद्वाज का एक वायरल पॉडकास्ट सामने आया। इसमें उन्होंने कथित तौर पर संजय के सिर पर वार करने की बात कही थी।
हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान को अलग तरीके से पेश करते हुए दावा किया कि उन्होंने आत्मरक्षा में कार्रवाई की थी।
भारद्वाज का कहना है कि उन्हें कई लोगों ने घेर लिया था और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए प्रतिक्रिया करनी पड़ी। दूसरी ओर, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि संजय पर हमला किया गया और पुलिस ने शुरुआत में पर्याप्त कार्रवाई नहीं की।
CJP ने किया थाने के बाहर प्रदर्शन
स्वतंत्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर CJP नेताओं और समर्थकों ने 4 सितंबर को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन किया था।
निशु की ओर से वकील ऋषव रंजन ने पुलिस से मामले में हत्या के प्रयास समेत कड़ी धाराएं लगाने की मांग की थी। पुलिस ने बाद में मामले में SC/ST Act की धाराएं जोड़े जाने की जानकारी दी। मूल FIR में स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार को आरोपी बनाया गया था।
गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को दिल्ली में कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उसके समर्थन में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन दक्ष चौधरी की अपील पर किए जाने की बात सामने आई है। प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्र के पक्ष में नारे लगाए और मामले में उसके पक्ष को भी सामने रखने की मांग की।
पीड़ित, आरोपी और पुलिस के दावे अलग-अलग
इस मामले में तीनों पक्षों के दावे अलग हैं। पीड़ित पक्ष संजय कुमार के साथ जानबूझकर मारपीट किए जाने और पर्याप्त कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगा रहा है।
स्वतंत्र भारद्वाज ने घटना को आत्मरक्षा बताया है, जबकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि संजय को कड़े से सिर में चोट लगी थी और मेडिकल रिपोर्ट में चोट साधारण बताई गई।
अब स्वतंत्र की गिरफ्तारी और पुलिस रिमांड के बाद जांच का अगला चरण शुरू हो गया है। पुलिस मारपीट की पूरी परिस्थितियों, वायरल वीडियो/पॉडकास्ट और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!