खबर
Top News

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री: महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 सितंबर 2026, 3:28 pm
शेयर करें:
खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री

खुलासा फर्स्ट, देवास।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान खातेगांव पहुंच गए हैं। अपने दौरे के दौरान वे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में शुरू किए जा रहे मुफ्त कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान लाड़ली बहनें शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधेंगी। केंद्रीय मंत्री महिलाओं से संवाद भी करेंगे और उनकी समस्याओं व अनुभवों को जानेंगे।

करीब 4 घंटे खातेगांव में रहेंगे
शिवराज सिंह चौहान खातेगांव में करीब चार घंटे रुकेंगे। महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित कार्यक्रम के चलते मंच पर केवल महिला अतिथियों को स्थान दिया गया है। कार्यक्रम के अगले चरण में वे इंद्रप्रस्थ गार्डन पहुंचेंगे, जहां 23 होनहार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित करेंगे।

इस दौरान विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी चर्चा करेंगे।

ग्रामीण महिलाओं को 30 दिन की मुफ्त सिलाई ट्रेनिंग
खातेगांव में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 30 दिवसीय नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण बैंक ऑफ इंडिया स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), देवास की ओर से दिया जाएगा।

इसका उद्देश्य महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक कौशल देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

30 महिलाओं को मिलेगा प्रैक्टिकल प्रशिक्षण
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के सहयोग से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 ग्रामीण महिलाओं को महिला परिधान तैयार करने और सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कपड़ों की माप लेने, कटिंग, अलग-अलग प्रकार के टांके लगाने, फिनिशिंग और क्वालिटी चेक जैसी बारीकियां सिखाई जाएंगी।

इसके साथ ही महिलाओं को केवल सिलाई का हुनर ही नहीं, बल्कि अपना काम शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए जरूरी व्यवसाय प्रबंधन और स्वरोजगार संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।

हुनर के साथ आत्मनिर्भरता पर जोर
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद महिलाएं अपने स्तर पर सिलाई का काम शुरू कर सकेंगी और इसे छोटे व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाने के अवसर तलाश सकेंगी।

इस पहल के जरिए ग्रामीण महिलाओं को कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

19 minutes ago
घोटाले में बड़ा सवाल
Top News

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

34 minutes ago
प्रदर्शन में मारपीट केस
Top News

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

about 1 hour ago
हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला
Top News

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

about 1 hour ago
करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी
Top News

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

about 1 hour ago
विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला
Top News

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

about 1 hour ago
इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट
Top News

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

about 2 hours ago
बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत
Top News

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

about 2 hours ago
सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

about 2 hours ago
मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद
Top News

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

about 3 hours ago
सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Top News

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

about 3 hours ago
मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल
Top News

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

about 3 hours ago
सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव
Top News

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

about 3 hours ago
स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए
Top News

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

about 3 hours ago
म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या
Top News

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

about 3 hours ago
इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

about 3 hours ago
मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर
Top News

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!