सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी: फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
संस्कारधानी में साइबर ठगों ने एक कारोबारी फर्म को निशाना बनाकर लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। गोरखपुर थाना क्षेत्र में सैनिटरी वेयर्स का कारोबार करने वाली प्रतिष्ठित फर्म को जालसाजों ने फर्जी ईमेल के जरिए 27 लाख 5 हजार 690 रुपए का चूना लगा दिया।
खाते में रकम ट्रांसफर कर दी
ठगों ने कंपनी के बैंक खाते में बदलाव होने का झांसा देकर व्यापारी को नए खाते में भुगतान करने के लिए कहा। ईमेल को आधिकारिक समझकर व्यापारी ने बिना किसी अतिरिक्त पुष्टि के बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी।
बैंक अकाउंट बदलने का भेजा फर्जी मेल
जानकारी के मुताबिक जालसाजों ने पीड़ित फर्म को ऐसा ईमेल भेजा, जो देखने में कंपनी की आधिकारिक मेल आईडी जैसा प्रतीत हो रहा था। मेल में दावा किया गया कि कंपनी का बैंक अकाउंट बदल दिया गया है और आगे का भुगतान नए बैंक खाते में किया जाए।
ईमेल आईडी के जरिए ठगी को अंजाम दिया
ईमेल पर भरोसा करते हुए व्यापारी ने बताए गए बैंक खाते में 27 लाख रुपए से ज्यादा की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। ठगों ने फर्जी ईमेल आईडी के जरिए ठगी को अंजाम दिया।
असली कंपनी से संपर्क किया तो खुला राज
रकम भेजने के कुछ समय बाद जब व्यापारी ने संबंधित कंपनी से संपर्क किया, तब उन्हें पता चला कि बैंक खाते में बदलाव को लेकर कोई निर्देश कंपनी की ओर से नहीं दिया गया था। इसके बाद व्यापारी को समझ आया कि जालसाजों ने फर्जी ईमेल के जरिए उन्हें गुमराह कर रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कराई है।
गोरखपुर थाने में FIR दर्ज
साइबर फ्रॉड का पता चलते ही पीड़ित व्यापारी ने गोरखपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक खातों और IP एड्रेस की जांच
पुलिस की साइबर सेल अब ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और फर्जी ईमेल आईडी की तकनीकी जांच कर रही है। जांच टीम बैंक ट्रांजेक्शन, संबंधित खातों और ईमेल आईडी के IP एड्रेस को ट्रैक कर रही है।
पुलिस का प्रयास है कि रकम किस खाते में पहुंची और फर्जी ईमेल तैयार कर भेजने वाले जालसाज कौन हैं, इसका पता लगाकर आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!