देखिए वीडियो: मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर मेट्रो सेवा के विस्तार को शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवा पहले ही शुरू हो चुकी थी, केवल कुछ स्टेशन बाकी थे। अब 17 किलोमीटर लंबे नए ट्रैक का काम पूरा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर मध्यप्रदेश में आर्थिक समृद्धि का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां मेट्रो सेवा के विस्तार से शहर की कनेक्टिविटी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
शहर आने-जाने वालों को मिलेगी सुविधा
CM मोहन यादव ने कहा कि मेट्रो के विस्तार से इंदौर आने-जाने वाले लोगों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक और आसान होगी। शहर में बढ़ते यातायात दबाव के बीच मेट्रो एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिवहन विकल्प के रूप में काम करेगी।
उन्होंने कहा कि मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को आवागमन के लिए एक तेज और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।
इंदौर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में आधुनिक और मजबूत परिवहन व्यवस्था शहर के भविष्य के विकास के लिए जरूरी है। मेट्रो सेवा का विस्तार इसी दिशा में एक अहम कदम है।
उन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसके जरिए इंदौर की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और शहर के विकास को भी गति मिलेगी।
Gen-Z शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद : पूछा- ‘प्लेन कैसे उड़ता है?
शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में प्रदेश के Gen-Z शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सीधे संवाद किया।
अहिल्या आश्रम क्रमांक-1 में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 1997 के बाद जन्मे शासकीय शिक्षक और शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने उनसे शिक्षण व्यवस्था, तकनीक और नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को लेकर वन-टू-वन बातचीत की।
नई पीढ़ी के शिक्षकों से सीधे जान रहे अनुभव
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से यह समझने की कोशिश की कि नई पीढ़ी शिक्षा व्यवस्था को किस नजरिए से देखती है। संवाद के दौरान शिक्षण के नए तरीके, विद्यार्थियों की बदलती जरूरतें, तकनीक का इस्तेमाल और स्कूल शिक्षा में जरूरी बदलाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रदेशभर से आए Gen-Z शिक्षक अपने अनुभव और सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रख रहे हैं। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी के शिक्षकों की सोच को शिक्षा व्यवस्था की नीतियों और भविष्य की जरूरतों से जोड़ना है।
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से सवाल किया- “प्लेन कैसे उड़ता है?” इसके जरिए उन्होंने शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखने और चीजों को अलग-अलग दृष्टिकोण से समझने की जरूरत पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पंचतंत्र की बात हो रही है और सवाल यह है कि ऐसा कौन-सा एक तंत्र है, जिसमें बाकी चारों तंत्र समाहित हैं। उन्होंने आकाश, वायु, जल और सूर्य का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रकृति के हर पहलू में बहुत कुछ मौजूद है।
‘जरूरत हमारी दृष्टि की है’
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'आवश्यकता केवल हमारी दृष्टि की है कि हम किस दृष्टिकोण से उसे देखते हैं और उसमें क्या खोज पाते हैं।'
उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों में सवाल पूछने, जिज्ञासा विकसित करने और चीजों को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
Gen-Z शिक्षकों से संवाद क्यों अहम?
नई पीढ़ी के शिक्षक खुद तकनीक और डिजिटल माध्यमों के साथ आगे बढ़े हैं। ऐसे में सरकार का यह संवाद शिक्षा में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल, विद्यार्थियों की बदलती सोच और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम के जरिए सरकार और नई पीढ़ी के शिक्षकों के बीच सीधे संवाद का मंच तैयार हुआ है, जहां नीतियां बनाने वालों के सामने जमीन पर पढ़ाने वाले युवा शिक्षकों के अनुभव और सुझाव सीधे पहुंच रहे हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!