सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर यासिर को मार गिराया गया। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक यासिर पाकिस्तानी था और लंबे समय से यूसमर्ग क्षेत्र में लश्कर के लिए सक्रिय था।
सुलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा था
बताया जा रहा है कि वह पहले लश्कर के बड़े सुलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा था, लेकिन करीब एक साल पहले संगठन के इस गुट से अलग हो गया था। इसके बाद उसने अलग तरीके से काम करना शुरू किया और इलाके में लश्कर के प्रमुख कमांडर के तौर पर सक्रिय हो गया।
लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की नजर में था
सूत्रों के मुताबिक यासिर की गतिविधियों पर सुरक्षा बल काफी समय से नजर रख रहे थे। उसके स्थानीय नेटवर्क और आतंकियों से संपर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही थी।
शनिवार को यूसमर्ग क्षेत्र में सुरक्षाबलों का यासिर से आमना-सामना हुआ। इसके बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया।
नेटवर्क और आतंकी गतिविधियों की जांच
यूसमर्ग में हुई कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों का हिस्सा बताया जा रहा है। अब जांच एजेंसियां यासिर के नेटवर्क, अन्य लश्कर आतंकियों के साथ संपर्क और हाल की आतंकी गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही हैं।
एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह किसी आतंकी साजिश या हमले की योजना में शामिल था या नहीं।
बडगाम में भी एक आतंकी मारा गया था
इससे एक दिन पहले शुक्रवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी नागरिक होने के संदिग्ध एक आतंकी को मार गिराया गया था। इलाके में एक अन्य संदिग्ध आतंकी के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान जारी रखा था।
सेना, पुलिस और CRPF ने मिलकर चलाया ऑपरेशन
अधिकारियों के मुताबिक यूसमर्ग ऑपरेशन में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम शामिल थी। सुरक्षा बलों ने पुंछ के अशदर गली से यूसमर्ग होते हुए पुलवामा के पाखेरपोरा की दिशा में बढ़ रहे संदिग्ध आतंकियों के एक समूह की गतिविधियों को ट्रैक किया था।
पहाड़ी दर्रों से होकर आगे बढ़ रहा था
बताया गया कि यह समूह पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊंचाई वाले पहाड़ी दर्रों से होकर आगे बढ़ रहा था। सुरक्षाबलों ने उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी और 1 सितंबर को इलाके में घेराबंदी शुरू की गई।
मुठभेड़ में मारा गया
इसके बाद 3 सितंबर को अशदर गली में सुरक्षाबलों का आतंकियों से संपर्क हुआ। लगातार ऑपरेशन और ट्रैकिंग के बाद यूसमर्ग में शनिवार को यासिर के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!