खबर
Top News

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट: इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 सितंबर 2026, 2:14 pm
शेयर करें:
इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के 2 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 224 गीगावाट क्षमता वाले 50 ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले का भंडार निर्धारित मानक से काफी नीचे पहुंच गया है। इन संयंत्रों के पास मौजूदा स्टॉक सामान्य जरूरत के मुकाबले करीब 9 दिनों के लिए ही पर्याप्त बताया गया है।

2.82 करोड़ टन कोयला, जरूरत 5.87 करोड़ टन
आंकड़ों के अनुसार, इन 50 संयंत्रों में करीब 2.82 करोड़ टन कोयला उपलब्ध है, जबकि निर्धारित आवश्यकता लगभग 5.87 करोड़ टन है। यानी स्टॉक निर्धारित मानक का करीब 48% रह गया है।

85% प्लांट लोड फैक्टर के आधार पर यह भंडार करीब 9 दिनों की जरूरत पूरी कर सकता है। वहीं, सामान्य परिस्थितियों में ताप विद्युत संयंत्रों के लिए करीब 19 दिनों का स्टॉक अपेक्षित माना जाता है।

45 प्लांट घरेलू कोयले पर निर्भर
नियमों के मुताबिक, जिन बिजली संयंत्रों में निर्धारित मानक का 25% से कम कोयला उपलब्ध रहता है, उन्हें क्रिटिकल श्रेणी में रखा जाता है।

कम स्टॉक वाले 50 संयंत्रों में से 45 घरेलू कोयले, 4 आयातित कोयले और एक संयंत्र कोयला धुलाई से निकलने वाले अवशेष पर निर्भर है। ऐसे में घरेलू कोयले की आपूर्ति और उसकी नियमित उपलब्धता अहम हो गई है।

रोजाना हो रही संवेदनशील प्लांट की निगरानी
कोयला मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील संयंत्रों की अंतर-मंत्रालयी टीम के जरिए रोजाना निगरानी की जा रही है। इन संयंत्रों को प्राथमिकता के आधार पर लगातार कोयले की आपूर्ति भी की जा रही है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, CEA के नियमों के तहत किसी संयंत्र को क्रिटिकल श्रेणी में रखना नियमित निगरानी व्यवस्था का हिस्सा है। इसका अर्थ यह नहीं है कि संबंधित संयंत्र में कोयले की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है।

मंत्रालय बोला- सप्लाई खत्म नहीं हो रही
अधिकारी ने बताया कि क्रिटिकल श्रेणी में आने वाले संयंत्रों पर अतिरिक्त नजर रखी जाती है और जरूरत के अनुसार ईंधन भेजा जाता है।

मंत्रालय का कहना है कि इन संयंत्रों में कोयले की सप्लाई खत्म नहीं हो रही है, बल्कि कम स्टॉक वाले प्लांटों को प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति जारी है।

फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती कोयले के भंडार को निर्धारित स्तर तक बनाए रखने की है, ताकि बिजली उत्पादन पर किसी तरह का दबाव न आए।

संबंधित समाचार

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला
Top News

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

6 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

30 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

34 minutes ago
बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत
Top News

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

about 1 hour ago
सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

about 1 hour ago
मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद
Top News

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

about 1 hour ago
सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Top News

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

about 1 hour ago
मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल
Top News

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

about 1 hour ago
सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव
Top News

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

about 1 hour ago
स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए
Top News

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या
Top News

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

about 2 hours ago
इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर
Top News

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

about 2 hours ago
मस्जिद पर चला बुलडोजर
Top News

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

about 2 hours ago
पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह
Top News

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

about 2 hours ago
करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

about 3 hours ago
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

about 3 hours ago
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!