खबर
Top News

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी: फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 सितंबर 2026, 2:41 pm
शेयर करें:
करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी

खुुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लंबे इंतजार के बाद एमवाय अस्पताल की नई बिल्डिंग अब जमीन पर आकार लेने लगी है। 773.07 करोड़ रुपए के इस बड़े प्रोजेक्ट में RCC फाउंडेशन स्लैब डालने का काम शुरू हो गया है।

साइट पर बड़े हिस्से में कांक्रीट बेस तैयार हो रहा है, जबकि दूसरे हिस्सों में खुदाई व सिविल वर्क तेजी से जारी है। फाउंडेशन का काम आगे बढ़ने के साथ अस्पताल की बहुमंजिला संरचना खड़ी करने की तैयारी शुरू हो गई है।

दिसंबर 2025 में परियोजना का भूमिपूजन हुआ था। मूल स्वीकृत योजना के मुताबिक नई बिल्डिंग में 1450 बेड का अस्पताल विकसित किया जाना है। फाउंडेशन का काम पूरा होने के बाद कॉलम और मुख्य स्ट्रक्चर तैयार करने का चरण शुरू होगा।

जमीन तैयार होने के बाद फाउंडेशन का काम
निर्माण स्थल पर पहले साइट क्लीयरेंस, पुराने निर्माण हटाने और अन्य बाधाओं को दूर करने का काम किया गया। इसके बाद अब बड़े क्षेत्र में RCC फाउंडेशन स्लैब तैयार की जा रही है।

फाउंडेशन का काम पूरा होने के साथ ही निर्माण एजेंसी कॉलम खड़े करने और उनके ऊपर अस्पताल की मुख्य संरचना तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ेगी यानी प्रोजेक्ट अब जमीन के स्तर से ऊपर दिखाई देने वाले निर्माण चरण में प्रवेश कर रहा है।

1450 बेड का अस्पताल होगा तैयार
प्रस्तावित अस्पताल में कुल 1450 बेड की व्यवस्था होगी। योजना में शिशु रोग, शिशु सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, ईएनटी, नेत्र, दंत, त्वचा सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग-अलग सुविधाएं प्रस्तावित हैं। अस्पताल के वार्ड निर्माण पर करीब 528 करोड़ रुपए खर्च होने का प्रावधान है।

नर्सिंग हॉस्टल से पार्किंग तक सुविधाएं
मुख्य अस्पताल भवन के साथ परियोजना में 550 बेड का नर्सिंग हॉस्टल भी बनाया जाएगा। इसके अलावा 250 सीट का मिनी ऑडिटोरियम और सार्वजनिक पार्किंग की सुविधा भी प्रस्तावित है।

प्रोजेक्ट में विद्युतीकरण, बाउंड्रीवॉल, सोलर पैनल, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, प्लंबिंग और जलापूर्ति जैसे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के काम भी शामिल हैं।

निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
साइट पर एक साथ कई हिस्सों में खुदाई और सिविल वर्क चल रहा है। फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू होना परियोजना के लिए अहम चरण माना जा रहा है।

आने वाले चरण में कॉलम और मुख्य स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू होने के बाद नई अस्पताल बिल्डिंग का आकार साइट पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेगा।

संबंधित समाचार

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला
Top News

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

less than a minute ago
विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला
Top News

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

32 minutes ago
इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट
Top News

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

about 1 hour ago
बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत
Top News

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

about 1 hour ago
सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

about 1 hour ago
मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद
Top News

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

about 2 hours ago
सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Top News

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

about 2 hours ago
मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल
Top News

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

about 2 hours ago
सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव
Top News

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

about 2 hours ago
स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए
Top News

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या
Top News

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

about 2 hours ago
इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

about 3 hours ago
मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर
Top News

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

about 3 hours ago
मस्जिद पर चला बुलडोजर
Top News

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

about 3 hours ago
पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह
Top News

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

about 3 hours ago
करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

about 3 hours ago
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!